
कंपनी ने एक झटके में ₹1.50 लाख सस्ती कर दी ये कार, कीमत घटकर इतनी रह गई; GST ने भी घटाई कीमत
इस महीने यानी नंवबर में कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल जीप मेरिडियन को खरीदते हैं तब ग्राहकों को भारी-भरकम डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इस मॉडल पर कंज्यूमर ऑफर और कॉर्पोरेट ऑफर के साथ स्पेशल ऑफर दे रही है।
जीप इंडिया अपनी प्रीमियम SUVs पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने यानी नंवबर में कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल जीप मेरिडियन को खरीदते हैं तब ग्राहकों को भारी-भरकम डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इस मॉडल पर कंज्यूमर ऑफर और कॉर्पोरेट ऑफर के साथ स्पेशल ऑफर दे रही है। मेरेडियन एक 7-सीटर SUV है। भारतीय बाजार में इसकी गितनी सबसे लग्जरी और प्रीमियम कारों में होती है। भारत में इसका मुकाबला, महिंद्रा XUV700, टाटा सफारी, वोक्सवैगन टिगुआन, MG ग्लोस्टर, हुंडई टक्सन और टोयोटा फॉर्च्यूनर से होता है।






दरअसल, कंपनी मेरिडियन पर इस महीने कुल 1.50 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 24.99 लाख रुपए थी। जो नए GST 2.0 के बाद घटकर 23.33 लाख रुपए हो गई है। यानी इसकी कीमत में 1.66 लाख रुपए की कटौती हुई है। ऐसे में मेरिडियन को खरीदने का बढ़िया मौका है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Jeep Meridian
₹ 24.99 - 38.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.65 - 48.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 07
₹ 25 - 30 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Urbania
₹ 30.51 - 37.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Hilux
₹ 30.4 - 37.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जीप मेरिडियन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
जीप मेरिडियन के इंजन की बात करें तो जीप मेरिडियन का इंजन 2.0-लीटर टर्बो डीजल है, जो 170bhp पावर और 350Nm टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ उपलब्ध है, और ऑटोमैटिक वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (4x4) का विकल्प भी मिलता है। इसका माइलेज लगभग 14.1 किमी/लीटर के आसपास है।
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रीस्टैंडिंग 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए हैं। गाड़ी में लेदर में लिपटा स्टीयरिंग व्हील, एक वायरलेस चार्जर, 9-स्पीकर अल्पाइन साउंड सिस्टम दिया है। टॉप-स्पेक ओवरलैंड में अब 11 से ज्यादा फीचर्स और एडवांस यूकनेक्ट टेक्नोलॉजी के साथ सेफ्टी के लिए एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल के अलावा एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) सूट मिलता है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




