एक झटके में ₹1.65 लाख सस्ती हो गई यह 7-सीटर SUV, अब खरीदने की मचेगी लूट! मौका मई तक वैलिड

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जीप अपनी पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी मेरिडियन पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान जीप मेरिडियन (Jeep Meridian) पर अधिकतम 1.65 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

एक झटके में ₹1.65 लाख सस्ती हो गई यह 7-सीटर SUV, अब खरीदने की मचेगी लूट! मौका मई तक वैलिड

अगर अपनी बड़ी फैमिली के लिए दमदार 7-सीटर एसयूवी खरीदने की प्लानिगं कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, जीप अपनी पॉपुलर एसयूवी मेरिडियन पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान जीप मेरिडियन (Jeep Meridian) पर अधिकतम 1.65 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

इसका डिजाइन काफी क्लासी और 'ग्रैंड' है। सामने से देखने पर इसकी सिग्नेचर 7-स्लॉट ग्रिल और पतली एलईडी हेडलाइट्स इसे एक महंगी वाली लुक देती हैं। वहीं, इसका इंटीरियर एकदम आलीशान है। इसमें तीन लाइन वाली सीटें मिलती हैं। यानी पूरा परिवार आराम से फिट हो सकता है। केबिन में प्रीमियम लेदर, बड़ा सनरूफ और 10.1-इंच का टचस्क्रीन मिलता है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आता है। कुल मिलाकर, अंदर बैठते ही आपको लगेगा कि आपने किसी लग्जरी सोफे पर कब्जा कर लिया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Jeep Meridian

Jeep Meridian

₹ 23.33 - 37.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu MU-X

Isuzu MU-X

₹ 33.23 - 35.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 34.76 - 50.46 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दमदार है एसयूवी का पावरट्रेन

पावरट्रेन के मामले में मेरिडियन काफी भरोसेमंद है। इसमें 2.0-लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 170bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकता है। सेफ्टी की बात करें तो जीप ने इसे लोहे की लाट जैसा मजबूत बनाया है। इसमें 6-एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका सस्पेंशन इतना गजब है कि खराब रास्तों पर भी आपको झटके महसूस नहीं होते।

इतनी है कीमत

जीप मेरिडियन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 23.37 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप मॉडल के लिए यह 37.82 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि जीप मेरिडियन टोयोटा फॉर्च्यूनर से सस्ती है। हालांकि, फीचर्स और ड्राइविंग डायनामिक्स के मामले में यह उसे कड़ी टक्कर देती है। अगर आप एक ऐसी बड़ी गाड़ी चाहते हैं जो दिखने में रौबदार हो, चलाने में स्मूद हो और जिसमें सेफ्टी कूट-कूट कर भरी हो तो मेरिडियन एक सॉलिड चॉइस है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।