बंपर डिस्काउंट! इस 7-सीटर SUV पर आया ₹1.65 लाख तक की बचत का मौका; 31 अक्टूबर तक ऑफर
जीप इंडिया अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी जीप मेरिडियन (Jeep Meridian) भी काफी सस्ते में मिल रही है।

अपनी बड़ी फैमिली के लिए नई एसयूवी खरदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसस, जीप इंडिया अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी जीप मेरिडियन (Jeep Meridian) भी काफी सस्ते में मिल रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान जीप मेरिडियन खरीदने पर अधिकतम 1.65 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मेरिडियन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी दिखती है कार
इसका डिजाइन काफी क्लासी और 'ग्रैंड' है। सामने से देखने पर इसकी सिग्नेचर 7-स्लॉट ग्रिल और पतली एलईडी हेडलाइट्स इसे एक महंगी वाली लुक देती हैं। वहीं, इसका इंटीरियर एकदम आलीशान है। इसमें तीन लाइन वाली सीटें मिलती हैं। यानी पूरा परिवार आराम से फिट हो सकता है। केबिन में प्रीमियम लेदर, बड़ा सनरूफ और 10.1-इंच का टचस्क्रीन मिलता है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आता है। कुल मिलाकर, अंदर बैठते ही आपको लगेगा कि आपने किसी लग्जरी सोफे पर कब्जा कर लिया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Jeep Meridian
₹ 23.33 - 38.26 लाख
Isuzu MU-X
₹ 34.53 - 37.71 लाख
Toyota Fortuner
₹ 34.76 - 50.46 लाख
Kia Sorento
₹ 27.99 - 40.39 लाख
BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
पावरफुल है कार का पावरट्रेन
पावरट्रेन के मामले में मेरिडियन काफी भरोसेमंद है। इसमें 2.0-लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 170bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकता है। सेफ्टी की बात करें तो जीप ने इसे लोहे की लाट जैसा मजबूत बनाया है। इसमें 6-एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका सस्पेंशन इतना गजब है कि खराब रास्तों पर भी आपको झटके महसूस नहीं होते।
इतनी है कीमत
जीप मेरिडियन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 23.33 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप मॉडल के लिए यह लगभग 38.26 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि जीप मेरिडियन टोयोटा फॉर्च्यूनर से सस्ती है। हालांकि, फीचर्स और ड्राइविंग डायनामिक्स के मामले में यह उसे कड़ी टक्कर देती है। अगर आप एक ऐसी बड़ी गाड़ी चाहते हैं जो दिखने में रौबदार हो, चलाने में स्मूद हो और जिसमें सेफ्टी कूट-कूट कर भरी हो तो मेरिडियन एक सॉलिड चॉइस है।

