Hindi Newsऑटो न्यूज़Jeep Grand Cherokee Rs 4 lakh Discounts November 2025
नवंबर खत्म होने से पहले खरीद लो ये SUV, कंपनी दे रही पूरे ₹4 लाख का डिस्काउंट; कीमत घटकर इतनी रह गई

नवंबर खत्म होने से पहले खरीद लो ये SUV, कंपनी दे रही पूरे ₹4 लाख का डिस्काउंट; कीमत घटकर इतनी रह गई

संक्षेप:

नवंबर खत्म होने में अब महज 2 दिन बाकी हैं। ऐसे में आप इस महीने अपने लिए दमदार SUV खरीदने का प्लान बना रहा है, तो जीप की ग्रैंड चेरोकी बढ़िया ऑप्शन बन सकती है।

Nov 28, 2025 07:20 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

नवंबर खत्म होने में अब महज 2 दिन बाकी हैं। ऐसे में आप इस महीने अपने लिए दमदार SUV खरीदने का प्लान बना रहा है, तो जीप की ग्रैंड चेरोकी बढ़िया ऑप्शन बन सकती है। दरअसल, कंपनी अपनी इस प्रीमियम और लग्जरी कार पर इस महीने 4 लाख का तक का डिस्काउंट दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 63 लाख रुपए है। हालांकि, डिस्काउंट के बाद इसकी रिवाइड्ज कीमत 59 लाख रुपए हो गई है। ये कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे महंगी और लग्जरी कार भी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जीप ग्रैंड चेरोकी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें स्लिमर हेडलाइट्स और टेल लाइट्स के साथ अपने पुराने मॉडल की तुलना में एक शार्प डिजाइन मिलती है। इसके फ्रंट में Jeep का सिग्नेचर 7-स्लैट ग्रिल और 'Jeep' लोगो देखने को मिलता है। स्क्वॉयर-ऑफ व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग और 20-इंच और मेटॉलिक ओलॉय व्हील्स ग्रैंड चेरोकी को एक स्ट्रॉन्ग अपील देते हैं। रियर की तरफ इसमें स्लिम LED टेल लाइट्स और क्रोम सराउंड के साथ एक रियर विंडशील्ड है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Jeep Grand Cherokee

Jeep Grand Cherokee

₹ 67.5 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Wrangler

Jeep Wrangler

₹ 67.65 - 73.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X3

BMW X3

₹ 75.8 - 77.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Land Rover Range Rover Evoque

Land Rover Range Rover Evoque

₹ 67.9 - 69.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q5

Audi Q5

₹ 64.74 - 69.86 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:कंपनी ने शुरू किया इस मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन, दिसंबर में होगी एंट्री

इस SUV में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 270 hp का पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ऑफरोडिंग के लिए ये भारतीय बाजार में मौजूद दूसरी सभी SUV पर भारी पड़ती है। इसमें 215 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिसके चलते ग्रैंड चेरोकी 533 mm गहरे पानी में चल सकती है। जीप ग्रैंड चेरोकी सिगंल वैरिएंट और 4 कलर्स में उपलब्ध है।

बात करें इसे डिजाइन की तो इसमें 10.25 इंच के फ्रंट को-पैसेंजर टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ क्लास-लीडिंग टेक्नोलॉजी पेश करती है। इसके अलावा इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.0 इंच का हेड-अप डिस्प्ले और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलता है। पहली रो में बैठने वालों के लिए इसमें 10-इंच का 4 डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1,076-लीटर का बूट स्पेस दिया है।

ये भी पढ़ें:लोगों को फटाफट मिले कार की डिलीवरी, इसलिए महिंद्रा बढ़ाएगी प्रोडक्शन

ग्रैंड चेरोकी के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, सराउंड व्यू कैमरा, वेंटिलेशन के साथ लेदर सीटें, 9-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया है। सेफ्टी के लिए इसमें 8 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, टेरेन रिस्पॉन्स मोड और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), हिल स्टार्ट असिस्ट, रेन ब्रेक सपोर्ट, हेडअप डिस्प्ले, सराउंड व्यू कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।