मई में इस बाहुबली SUV को खरीदने पर होगी ₹4 लाख रुपये तक की बचत, जानिए इसकी खासियत

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जीप इंडिया अपनी लग्जरी एसयूवी ग्रैंड चेरोकी पर मई, 2026 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान जीप ग्रैंड चेरोकी (Jeep Grand Cherokee) पर अधिकतर 4 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

मई में इस बाहुबली SUV को खरीदने पर होगी ₹4 लाख रुपये तक की बचत, जानिए इसकी खासियत
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

निकट भविष्य में लग्जरी एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, जीप इंडिया अपनी लग्जरी एसयूवी ग्रैंड चेरोकी पर मई, 2026 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान जीप ग्रैंड चेरोकी (Jeep Grand Cherokee) पर अधिकतर 4 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं ग्रैंड चेरोकी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

डिजाइन और लुक

इसका डिजाइन काफी रॉयल है। इसके सामने की तरफ जीप की पहचान वाली '7-स्लॉट ग्रिल' दी गई है जो इसे काफी दमदार लुक देती है। इसमें लगी स्लिम एलईडी हेडलाइट्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यह कार बाहर से जितनी मजबूत दिखती है, अंदर से उतनी ही आलीशान है। इसका इंटीरियर पूरी तरह लेदर और प्रीमियम मटीरियल से बना है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Jeep Grand Cherokee

Jeep Grand Cherokee

₹ 67.5 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Wrangler

Jeep Wrangler

₹ 67.65 - 73.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X3

BMW X3

₹ 71.2 - 74.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q5

Audi Q5

₹ 64.9 - 70.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फीचर्स और सेफ्टी

जीप ने इसमें फीचर्स की कोई कमी नहीं छोड़ी है। डैशबोर्ड पर आपको बड़ी टचस्क्रीन मिलती है और पैसेंजर के लिए अलग से एक स्क्रीन दी गई है। इसमें सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स (जो गर्मी में ठंडी हो जाती हैं) और शानदार साउंड सिस्टम मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। खराब रास्तों पर चलने के लिए इसमें अलग-अलग 'ड्राइव मोड्स' दिए गए हैं, जिससे यह कीचड़ या पत्थरों पर भी आसानी से निकल जाती है।

पावरट्रेन, माइलेज और कीमत

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो करीब 272bhp की ताकत देता है। यह कार 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। चूंकि यह एक भारी और पावरफुल कार है इसलिए इसका माइलेज लगभग 8 से 10 किमी/लीटर के आसपास रहता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 63 लाख रुपये है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें लग्जरी के साथ-साथ मजबूती और रफ-एंड-टफ परफॉरमेंस पसंद है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।