छप्परफाड़ डिस्काउंट! अक्टूबर में इस SUV पर आया ₹4 लाख तक बचाने का मौका; जानें खासियतें
जीप इंडिया अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी लग्जरी एसयूवी जीप ग्रैंड चेरोकी पर अधिकतम 4 लाख रुपये तक बचत का ऑफर दे रही है।

त्योहारों का सीजन दस्तक दस्तक देने ही वाला है। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में एक लग्जरी एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। बता दें कि जीप इंडिया अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी लग्जरी एसयूवी जीप ग्रैंड चेरोकी (Jeep Grand Cherokee) पर अधिकतम 4 लाख रुपये तक बचत का ऑफर दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे कई बेनिफिट्स शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी दिखती है एसयूवी
इसका डिजाइन काफी रॉयल है। इसके सामने की तरफ जीप की पहचान वाली '7-स्लॉट ग्रिल' दी गई है जो इसे काफी दमदार लुक देती है। इसमें लगी स्लिम एलईडी हेडलाइट्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यह कार बाहर से जितनी मजबूत दिखती है, अंदर से उतनी ही आलीशान है। इसका इंटीरियर पूरी तरह लेदर और प्रीमियम मटीरियल से बना है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
फीचर्स भी है दमदार
जीप ने इसमें फीचर्स की कोई कमी नहीं छोड़ी है। डैशबोर्ड पर आपको बड़ी टचस्क्रीन मिलती है और पैसेंजर के लिए अलग से एक स्क्रीन दी गई है। इसमें सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स (जो गर्मी में ठंडी हो जाती हैं) और शानदार साउंड सिस्टम मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। खराब रास्तों पर चलने के लिए इसमें अलग-अलग 'ड्राइव मोड्स' दिए गए हैं, जिससे यह कीचड़ या पत्थरों पर भी आसानी से निकल जाती है।
पावरट्रेन, माइलेज और कीमत
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो करीब 272bhp की ताकत देता है। यह कार 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। चूंकि यह एक भारी और पावरफुल कार है इसलिए इसका माइलेज लगभग 8 से 10 किमी/लीटर के आसपास रहता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 63 लाख रुपये है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें लग्जरी के साथ-साथ मजबूती और रफ-एंड-टफ परफॉरमेंस पसंद है।

