हैरियर, XUV700, टक्शन, कुशाक को टक्कर देने जीप ने लॉन्च की ये नई SUV; उम्मीद से कम रखी कीमत!
संक्षेप: जीप इंडिया ने नया कंपास ट्रैक एडिशन लॉन्च किया है, जो अपनी प्रीमियम SUV का एक लिमिटेड वर्जन है। इसमें विशिष्ट डिजाइन के साथ बेहतर लग्जरी का मिक्सचर है। फ्लैगशिप कंपास मॉडल S पर बेस्ड ट्रैक एडिशन में एक्सटीरियर डिटेलिंग के साथ इंटीरियर का कॉम्बिनेशन है।

जीप इंडिया ने नया कंपास ट्रैक एडिशन लॉन्च किया है, जो अपनी प्रीमियम SUV का एक लिमिटेड वर्जन है। इसमें विशिष्ट डिजाइन के साथ बेहतर लग्जरी का मिक्सचर है। फ्लैगशिप कंपास मॉडल S पर बेस्ड ट्रैक एडिशन में एक्सटीरियर डिटेलिंग के साथ इंटीरियर का कॉम्बिनेशन है। कम्पास ट्रैक एडिशन अपने सिग्नेचर हुड डेकल्स, ग्रिल और बैज पर पियानो ब्लैक एक्सेंट और एक्सक्लूसिव ट्रैक एडिशन बैजिंग के साथ सबसे अलग दिखता है। इसमें 18-इंच के डायमंड-कट टेक ग्रे एलॉय व्हील्स हैं, जो इसे सड़क पर एक बेहतर और स्पोर्टी लुक देते हैं।
इसके इंटीरियर की बात करें तो जीप ने टुपेलो लेदरेट सीटों, डार्क एस्प्रेसो स्मोक क्रोम फिनिश और स्प्रूस बेज कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ केबिन को एक नया प्रीमियम टच दिया है। उभरी हुई जीप ब्रांडिंग, कॉर्टिना लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और पियानो ब्लैक इन्सर्ट, ग्राहकों के लिए डिजाइन किए गए, बारीकियों से भरपूर वातावरण को पूरा करते हैं। टेक्नीक और कम्फर्ट के लिए इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.1-इंच यूकनेक्ट 5 इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम अल्पाइन साउंड सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल TFT क्लस्टर, डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ और मेमोरी फंक्शन वाली 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल वेंटिलेटेड सीटें हैं।
कम्पास ट्रैक एडिशन में 2.0-लीटर मल्टीजेट II टर्बो डीजल इंजन दिया है, जो 170 बीएचपी और 350 एनएम का टॉर्क देता है। ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में से चुन सकते हैं, जो 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इस सेगमेंट में पहली बार उपलब्ध है। जीप का ट्रैक एडिशन 50 से ज्यादा स्टैंडर्ड और उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं के साथ सुरक्षा पर ब्रांड के फोकस को जारी रखता है, जिनमें ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑल-स्पीड ट्रैक्शन कंट्रोल और एडवांस्ड ब्रेक असिस्ट शामिल हैं।
जीप कंपास ट्रैक एडिशन भारत में सभी जीप डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसकी बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है। इस कार के साथ 8,200 रुपए का AXS पैक भी मिल रहा है। कम्पास ट्रैक MT वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 26.78 लाख रुपए, कम्पास ट्रैक AT वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 28.64 लाख रुपए और कम्पास ट्रैक AT 4x4 वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30.58 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, महिंद्रा XUV700, हुंडई टक्शन और स्कोडा कुशाक से होता है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




