इस पावरफुल SUV को खरीदने का सबसे शानदार मौका, 2.75 लाख रुपये तक का फायदा
जीप कंपास पर इस महीने 2.75 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। 2.75 रुपये के बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। सबसे ज्यादा फायदा साल 2025 में मैन्युफैक्चर हुई यूनिट्स पर दिया जा रहा है।

SUV लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक धमाकेदार ऑफर है। यह ऑफर Jeep Compass पर दिया जा रहा है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार जीप कंपास पर डीलर्स इस महीने 2.75 लाख रुपये तक के बेनिफिट दे रहे हैं। 2.75 रुपये के बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। सबसे ज्यादा फायदा साल 2025 में मैन्युफैक्चर हुई यूनिट्स पर दिया जा रहा है।






ग्राहकों को लुभाने की कोशिश
एंट्री-लेवल और मिड-स्पेक वेरिएंट्स के लिए कैश डिस्काउंट काफी जबर्दस्त है। इससे इसकी ऑन-रोड कीमत घटकर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के टॉप-एंड वेरिएंट्स के साथ सीधी टक्कर में आ जाती है। यह कंपनी की एक शानदार स्ट्रैटिजी है। इससे कंपनी उन ग्राहकों को अपनी तरफ खींचना चाहती है, जो आम एसयूवी के लिए अपना बजट बढ़ा रहे हैं और इसी बीच उन्हें एक प्रीमियम अमेरिकी एसयूवी खरीदने के लिए लुभाया किया जा सके। टॉप-स्पेक मॉडल S और ट्रेल-रेटेड Trailhawk वर्जन में भी अच्छा खासा बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इन ट्रिम्स की उपलब्धता सीमित हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Jeep Compass
₹ 17.73 - 30.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Safari
₹ 13.29 - 25.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu V-Cross
₹ 25.52 - 30.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

जबर्दस्त इंजन है खूबी
जीप कंपास की सबसे बड़ी खूबी इसका चेसिस, सस्पेंशन ट्यूनिंग और डीजल इंजन का 350Nm का शानदार टॉर्क है। ये सब 2.75 लाख रुपये के बेनिफिट्स के साथ मिलना एक तगड़ी डील है। साथ ही जीप कंपास उन गिनी-चुनी एसयूवी में से एक है, जो पावरफुल 2.0 लीटर का डीजल इंजन ऑफर करती है।
आने वाला है नया इंजन
जीप कंपास और मेरिडियन दोनों में टाटा मोटर्स का बिल्कुल नया 1.5 लीटर 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल हाइपेरियन इंजन मिलने वाला है। यह वही इंजन है, जो टाटा सफारी, हैरियर और सिएरा जैसी पेट्रोल गाड़ियों में ऑफर किया जा रहा है।
कंपास और मेरिडियन में यह इंजन 170 पीएस 280 एनएम की पावर जेनरेट करेगा। इसमें आपको 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। नया पेट्रोल इंजन कंपास और मेरिडियन को उन ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक और किफायती बनाएगा जो पहले इन एसयूवी को खरीदने के बारे में नहीं सोचते थे।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




