Hindi Newsऑटो न्यूज़Jeep Compass Rs 1.50 lakh Discounts November 2025
30 नवंबर के साथ ही खत्म हो जाएगा ₹1.55 लाख का ऑफर, अभी इतने में मिल रही ये SUV; देखें डिटेल

30 नवंबर के साथ ही खत्म हो जाएगा ₹1.55 लाख का ऑफर, अभी इतने में मिल रही ये SUV; देखें डिटेल

संक्षेप:

जीप इंडिया अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्पास SUV पर इस महीने शानदार डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, नवंबर खत्म होन में अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। ऐसे में आप इन बचे हुए दिनों में इस कार को खरीदते हैं तब आपको 1.55 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Nov 29, 2025 11:07 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

जीप इंडिया अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्पास SUV पर इस महीने शानदार डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, नवंबर खत्म होन में अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। ऐसे में आप इन बचे हुए दिनों में इस कार को खरीदते हैं तब आपको 1.55 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। दरअसल, पहले इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपए थी, जो नए GST के बाद घटकर 17.73 लाख रुपए हो गई है। ऐसे में आप इस महीने इसे खरीदकर इस शानदार बेनिफट का फायदा उठा सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जीप कम्पास के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

जीप कम्पास के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170ps की पावर और 350Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इंजन को ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कम्पास फ्रंट-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों ऑप्शन में खरीद सकते हैं। जहां तक माइलेज की बात है तो ये 15 से 17 km/l का माइलेज देती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.73 - 30.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Safari

Tata Safari

₹ 15.5 - 27.44 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 29.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 17 - 26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.66 - 25.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:नवंबर खत्म होने से पहले खरीद लो ये SUV, कंपनी दे रही पूरे ₹4 लाख का डिस्काउंट

अब बात करें कम्पास के फीचर्स की तो इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे एडजस्टेबल पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, डु्ल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर भी काम कर रही है, जिसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:कंपनी ने शुरू किया इस मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन, दिसंबर में होगी एंट्री

बात करें कम्पास की सेफ्टी की तो इसमें भी पैसेंजर्स के लिए एयरबैग मिलते हैं। SUV में कुल 6 एयरबैग दिए हैं। इसके साथ, इसमें 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें ADAS के सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। भारतीय बाजार में इस SUV का मुकाबला हुंडई टक्सन, टाटा हैरियर, फॉक्सवैगन टिगुआन और सिट्रोन C5 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।