Jeep का डिस्काउंट धमाका, ₹4 लाख तक सस्ती हुई कंपास, मेरिडियन और ग्रैंड चेरोकी; ऑफर फरवरी तक वैलिड

Feb 09, 2026 06:09 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जीप इंडिया ने फरवरी, 2026 में SUV खरीदने वालों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर गाड़ियों जीप कंपास, जीप मेरिडियन और जीप ग्रैंड चेरोकी पर तगड़ा डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है।

Jeep का डिस्काउंट धमाका, ₹4 लाख तक सस्ती हुई कंपास, मेरिडियन और ग्रैंड चेरोकी; ऑफर फरवरी तक वैलिड

अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, जीप इंडिया ने फरवरी, 2026 में SUV खरीदने वालों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर गाड़ियों जीप कंपास, जीप मेरिडियन और जीप ग्रैंड चेरोकी पर तगड़ा डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। गाड़ी और वैरिएंट के हिसाब से ग्राहकों को इस दौरान 4 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है। यह ऑफर फरवरी के आखिर तक ही वैलिड है। आइए जानते हैं डिस्काउंट की पूरी डिटेल्स को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जीप कंपास

जीप कंपास कंपनी की सबसे किफायती SUV है। इस महीने इस पर 2.75 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट ऑफर और कुछ खास बेनिफिट्स शामिल हैं। जीप कंपास में दमदार 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो करीब 170 हॉर्सपावर की ताकत देता है। यह SUV मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स में आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.73 लाख रुपये है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

जीप मेरिडियन

जीप मेरिडियन उन लोगों के लिए है जिन्हें बड़ी और फैमिली SUV चाहिए। यह 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन में आती है। फरवरी में इस SUV पर 3.25 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। इसमें भी वही 170 हॉर्सपावर वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। जीप मेरिडियन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.33 लाख रुपये रखी गई है।

जीप ग्रैंड चेरोकी

जीप ग्रैंड चेरोकी कंपनी की फ्लैगशिप और सबसे प्रीमियम SUV है। इस महीने इस पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ग्राहकों को जीप वेव एक्सक्लूसिव प्रोग्राम भी मुफ्त में मिलेगा, जिसमें 3 साल की वारंटी, प्रायोरिटी सर्विस और एडवेंचर ट्रिप्स के लिए कंसीयर्ज सर्विस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जीप ग्रैंड चेरोकी में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 272 हॉर्सपावर की पावर देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 63 लाख रुपये से शुरू होती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।