लपक लो डील! 5-स्टार सेफ्टी वाली इस SUV पर आया ₹1.50 लाख तक बचत का मौका; ऑफर अक्टूबर तक वैलिड
जीप अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी Jeep Compass खरीदने पर अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक बचत करने का मौका दे रही है।

अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, दिग्गज कार निर्मता कंपनी जीप अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी जीप कंपास (Jeep Compass) खरीदने पर अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक बचत करने का मौका दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा कॉर्पोरेट छूट और दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं जीप कंपास के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
बाहर से कुछ ऐसी दिखती है कार
जीप कंपास के डिजाइन की बात करें तो यह बाहर से बेहद मस्कुलर और मॉडर्न दिखती है। इसमें जीप की सिग्नेचर 7-स्लॉट ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो इसे एक दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं। केबिन के अंदर आपको पूरी तरह लग्जरी का अहसास होगा। इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम लेदर फिनिश दी गई है। यह कार शहर की सड़कों और ऑफ-रोडिंग, दोनों के लिए स्टाइल और आराम का बेहतरीन मेल है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Jeep Compass
₹ 17.99 - 30.95 लाख
Tata Harrier
₹ 13 - 26.11 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.79 - 30.54 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
Mahindra BE 6 SPORTEQ
₹ 19.45 - 27.7 लाख
दमदार है एसयूवी का पावरट्रेन
सेफ्टी और पावरट्रेन के मामले में जीप ने इसे किसी टैंक जैसा सुरक्षित बनाया है। इसमें 60 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। इसके ऊपरी वैरिएंट्स में ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2.0-लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है जो 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
इतनी है कीमत
भारतीय मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर 30.95 लाख रुपये तक जाती है। ऑन-रोड आने पर यह कीमत शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। बता दें कि इस एसयूवी को EURO NCAP से फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है।

