एक झटके में ₹1.50 लाख सस्ती हो गई यह SUV, इसमें हैं 60 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स; ऑफर मई तक वैलिड
जीप इंडिया अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इस दौरान जीप कंपास (Jeep Compass) खरीदने पर ग्राहक अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, जीप इंडिया अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर एसयूवी कंपास भी काफी सस्ते में मिल रही है। इस दौरान जीप कंपास (Jeep Compass) खरीदने पर ग्राहक अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






धांसू हैं कार के फीचर्स
जीप कंपास के डिजाइन की बात करें तो यह बाहर से बेहद मस्कुलर और मॉडर्न दिखती है। इसमें जीप की सिग्नेचर 7-स्लॉट ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो इसे एक दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं। केबिन के अंदर आपको पूरी तरह लग्जरी का अहसास होगा। इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम लेदर फिनिश दी गई है। यह कार शहर की सड़कों और ऑफ-रोडिंग, दोनों के लिए स्टाइल और आराम का बेहतरीन मेल है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Jeep Compass
₹ 17.99 - 30.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दमदार है एसयूवी का पावरट्रेन
सेफ्टी और पावरट्रेन के मामले में जीप ने इसे किसी टैंक जैसा सुरक्षित बनाया है। इसमें 60 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। इसके ऊपरी वैरिएंट्स में ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2.0-लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है जो 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
इतनी है कीमत
भारतीय मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर 30.70 लाख रुपये तक जाती है। ऑन-रोड आने पर यह कीमत शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। हालांकि, जीप कंपास अपनी कैटेगरी की दूसरी गाड़ियों से थोड़ी महंगी लग सकती है। इसकी 'बिल्ड क्वालिटी' और चलाने का जो मजा मिलता है वह इसे पैसा वसूल बनाता है। बता दें कि इस एसयूवी को फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


