इन 2 दमदार SUV को खरीदने का शानदार मौका, एक पर ₹2.55 लाख तो दूसरी पर ₹2.40 लाख का डिस्काउंट!

Jan 07, 2026 02:59 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जीप इंडिया ने नए साल 2026 के पहले महीने यानी जनवरी के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपने पोर्टफोलियो में शामिल कम्पास और मेरेडियन SUVs पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है।

इन 2 दमदार SUV को खरीदने का शानदार मौका, एक पर ₹2.55 लाख तो दूसरी पर ₹2.40 लाख का डिस्काउंट!

जीप इंडिया ने नए साल 2026 के पहले महीने यानी जनवरी के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपने पोर्टफोलियो में शामिल कम्पास और मेरेडियन SUVs पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। भारतीय बाजार में कम्पास कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाला कार है। इस महीने कम्पास पर करीब 2.55 लाख रुपए तक और मेरेडियन पर करीब 2.40 लाख रुपए तक के फायदे मिलेंगे। चलिए इन दोनों SUVs पर मिलने वाले डिस्काउंट को डिटेल से जानते हैं।

इन कारों पर मिलने वाले कंज्यूमर ऑफर की बात करें तो इस महीने कम्पास पर 1.30 लाख रुपए तक और मेरिडियन पर 80,000 रुपए तक के एक्सक्लूसिव फायदे मिलेंग। इनके कॉर्पोरेट ऑफर्स की बात करें तो चुनिंदा कॉर्पोरेट्स के लिए कम्पास पर 110,000 रुपए तक और मेरिडियन (MY24) पर 130,000 रुपए तक के एक्सक्लूसिव कॉर्पोरेट बेनिफिट मिलेंगे। वहीं, स्पेशल ऑफर्स के तौर पर कम्पास पर 15,000 रुपए और मेरिडियन पर 30,000 रुपए तक के स्पेशल बेनिफिट मिलेंगे।

जीप कम्पास के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

जीप कम्पास के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170ps की पावर और 350Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इंजन को ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कम्पास फ्रंट-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों ऑप्शन में खरीद सकते हैं। जहां तक माइलेज की बात है तो ये 15 से 17 km/l का माइलेज देती है। भारतीय बाजार में इस SUV का मुकाबला हुंडई टक्सन, टाटा हैरियर, फॉक्सवैगन टिगुआन और सिट्रोन C5 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।

इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे एडजस्टेबल पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, डु्ल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। SUV में कुल 6 एयरबैग दिए हैं। इसके साथ, इसमें 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें ADAS के सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

जीप मेरिडियन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

जीप मेरिडियन के इंजन की बात करें तो जीप मेरिडियन का इंजन 2.0-लीटर टर्बो डीजल है, जो 170bhp पावर और 350Nm टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ उपलब्ध है, और ऑटोमैटिक वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (4x4) का विकल्प भी मिलता है। इसका माइलेज लगभग 14.1 किमी/लीटर के आसपास है।

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रीस्टैंडिंग 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए हैं। गाड़ी में लेदर में लिपटा स्टीयरिंग व्हील, एक वायरलेस चार्जर, 9-स्पीकर अल्पाइन साउंड सिस्टम दिया है। टॉप-स्पेक ओवरलैंड में अब 11 से ज्यादा फीचर्स और एडवांस यूकनेक्ट टेक्नोलॉजी के साथ सेफ्टी के लिए एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल के अलावा एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) सूट मिलता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।