JBM की नई इलेक्ट्रिक लग्जरी बस, स्लीपर और सीटर का ऑप्शन, मिलेंगे ADAS जैसे कई मॉडर्न सेफ्टी फीचर
जेबीएम इलेक्ट्रिक वीइकल्स ने प्रवास 5.0 में अपनी इलेक्ट्रिक लग्जरी बस गैलेक्सी को लॉन्च किया है। नई गैलेक्सी इलेक्ट्रिक कोच को तीन अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में आती है। इसमें आपको ADAS जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे।

JBM Electric Vehicles ने गांधीनगर में हुए Prawaas 5.0 के दौरान अपनी नई GALAXY इलेक्ट्रिक लग्जरी कोच को अनवील किया। कंपनी ने इस बार गैलेक्सी प्लेटफॉर्म को एक्सपैंड करते हुए इसे सीटर, स्लीपर और स्लीपर+सीटर जैसे नए कॉन्फिगरेशन में उतारा है। इन बसों को खास तौर पर प्रीमियम इंटरसिटी यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नई गैलेक्सी इलेक्ट्रिक कोच को रोड, ट्रांसपोर्ट और हाइवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने लॉन्च किया। इस मौके पर जेबीएम इलेक्ट्रिक वीइकल्स के चेयरमैन निशांत आर्य भी मौजूद रहे।
तीन अलग-अलग वेरिएंट में मिलेगी नई गैलेक्सी
नई गैलेक्सी इलेक्ट्रिक कोच को तीन अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में आती है। इसमें फुल सीटर, स्लीपर+सीटर और फुल स्लीपर वेरिएंट शामिल हैं। कंपनी ने स्लीपर+सीटर वर्जन को दो अलग-अलग इंटीरियर लेआउट में इंट्रोड्यूस किया है। पहले लेआउट में 22 महाराजा रिक्लाइनर सीटें, 20 स्लीपर बर्थ और ऑनबोर्ड वॉशरूम दिया गया है। वहीं, दूसरे लेआउट में 24 महाराजा रिक्लाइनर सीटें और 20 स्लीपर बर्थ मिलते हैं, लेकिन इसमें वॉशरूम की सुविधा नहीं दी गई है। जेबीएम का दावा है कि इस बस में अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा पैसेंजक कैपेसिटी और सबसे बड़ा लगेज स्पेस मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
JBM EcoLife
₹ 2 करोड़ से शुरू
एक दिन में 900 किलोमीटर से ज्यादा चलने का दावा
कंपनी के अनुसार गैलेक्सी इलेक्ट्रिक कोच ने एक दिन में 900 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने की कैपेसिटी है। इसी वजह से इसे लंबी दूरी की इंटरसिटी सर्विसेज के लिए तैयार किया गया है। जेबीएम का कहना है कि प्रीमियम इंटरसिटी इलेक्ट्रिक कोच सेगमेंट में फिलहाल उसका मार्केट शेयर सबसे बड़ा है।
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर खास फोकस
नई गैलेक्सी का एक्सटीरियर और इंटीरियर यूरोपीय डिजाइन से इंस्पायर्ड है। बस में बड़े पैनोरमिक विंडो, हर पैसेंजर के लिए अलग एयर-कंडीशनिंग वेंट, रीडिंग लाइट, USB चार्जिंग सॉकेट और पहले से ज्यादा लेगरूम दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा ज्यादा आरामदायक बनती है। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, नीलिंग (Kneeling) फंक्शन और हाइट एडजस्टमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जिससे बस में चढ़ना और उतरना आसान हो जाता है।
सेफ्टी फीचर्स और पावरट्रेन
सेफ्टी के लिए इसमें ADAS, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (EBS), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), हिल-होल्ड असिस्ट, लाइव सर्विलांस कैमरे और इमरजेंसी एग्जिट जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें मॉड्यूलर बैटरी पैक, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग और फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
देशभर में 3,300 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें
कंपनी के मुताबिक जेबीएम ईवी अब तक देश के 17 राज्यों और 12 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर 3,300 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चला रही है। इसके अलावा कंपनी के पास फिलहाल 10,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों के ऑर्डर मौजूद हैं, जो भारतीय इलेक्ट्रिक बस मार्केट में उसकी मजबूत पकड़ को दिखाते हैं।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


