भारत में लॉन्च हुई जावा येजदी की ये शानदार रेट्रो बाइक, कीमत ₹2.10 लाख; जान लीजिए खासियत

Mar 03, 2026 09:39 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जावा येजदी ने अपनी मोस्ट-अवेटेड बाइक 'रोडस्टर रेड वुल्फ' (Roadster Red Wolf) को भारत में लॉन्च कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने इस बाइक की लॉन्चिंग के लिए 3 मार्च, 2026 की 'रेड मून' वाली रात को चुना है।

भारत में लॉन्च हुई जावा येजदी की ये शानदार रेट्रो बाइक, कीमत ₹2.10 लाख; जान लीजिए खासियत

जावा येजदी ने अपनी मोस्ट-अवेटेड बाइक 'रोडस्टर रेड वुल्फ' (Roadster Red Wolf) को भारत में लॉन्च कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने इस बाइक की लॉन्चिंग के लिए 3 मार्च, 2026 की 'रेड मून' वाली रात को चुना है। यह इसके नाम और थीम के साथ बखूबी मेल खाता है। रेट्रो लुक और मॉडर्न फीचर्स के मेल वाली यह बाइक उन लोगों के लिए तैयार की गई है, जिन्हें सड़कों पर टशन के साथ चलना पसंद है। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi के अनुसार, दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,09,950 रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं बाइक के फीचर्स और दूसरी खूबियों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

डिजाइन के मामले में 'रेड वुल्फ' अपनी स्टैंडर्ड रोडस्टर से काफी अलग और प्रीमियम दिखती है। इसमें गहरा लाल (Deep Crimson) पेंट स्कीम दिया गया है, जो क्रोम फिनिश के साथ मिलकर इसे एक शानदार विंटेज लुक देता है। बाइक के एग्जॉस्ट पाइप, इंजन केसिंग और हैंडल बार पर चमकदार मेटल फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इसकी भूरे रंग की सीट (Brown Seat) इसे एक ओल्ड-स्कूल कैरेक्टर देती है। मस्कुलर फ्यूल टैंक और सेगमेंट में सबसे चौड़े पिछले टायर की वजह से यह बाइक सड़क पर चलते हुए काफी भारी-भरकम नजर आती है।

दमदार है बाइक का पावरट्रेन

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 350 Alpha2 लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। राइडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच को स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। लंबी दूरी की यात्रा (Touring) को ध्यान में रखते हुए इसमें 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह एक बार फुल होने पर करीब 350 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकता है।

50,000 किमी की वारंटी भी

डाइमेंशन की बात करें तो इसमें 795mm की सीट हाइट और 171mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉन्टिनेंटल (Continental) का ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, जो 320mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ मिलकर काम करता है। खास बात यह है कि कंपनी इस बाइक के साथ 'ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम' भी दे रही है। इसमें 4 साल या 50,000 किमी की वारंटी और 5 साल तक का मेंटेनेंस प्लान शामिल है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।