जावा येजदी ऑल स्टार्स रेंज Amazon और Flipkart से भी खरीद पाएंगे, इस आसान प्रोसेस को करना होगा फॉलो
फेस्टिव सीजन के मौके पर कंपनी के पोर्टफोलियो में यह नया बदलाव जावा द्वारा अपने राइडर्स तक पहुंचने का तरीका भी है। जावा 42 FJ ऑल स्टार्स सिंबॉल वाली पहली मोटरसाइकिल थी। इसके बाद 42 बॉबर आई, जिसने इस रेंज में फैक्ट्री-कस्टम अंदाज की साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई।

जावा येज्दी मोटरसाइकिल ने इस फेस्टिव सीजन ग्राहकों के लिए बाइक की खरीददारी आसान बनाने के लिए नया रास्ता अपनाया है। दरअसल, कंपनी ने जावा ऑल स्टार्स रेंज को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन.इन (Amazon.in) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने यह कदम ऑल स्टार्स लाइन-अप के लॉन्च के बाद उठाया गया है। अब ग्राहकों के लिए इन मोटरसाइकिल को खरीदना आसान हो गया है। इसमें 42 FJ, 42 बॉबर और 42 OG जैसे मॉडल शामिल हैं।
फेस्टिव सीजन के मौके पर कंपनी के पोर्टफोलियो में यह नया बदलाव जावा द्वारा अपने राइडर्स तक पहुंचने का तरीका भी है। जावा 42 FJ ऑल स्टार्स सिंबॉल वाली पहली मोटरसाइकिल थी। इसके बाद 42 बॉबर आई, जिसने इस रेंज में फैक्ट्री-कस्टम अंदाज की साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई। जावा 42 OG की लाइनअप को पूरा करती है। ये सभी मोटरसाइकिल अपने अलग डिजाइन और परफॉर्मेंस के जरिए ग्राहकों का दिल जीत रही हैं।
क्लासिक लेजेंड्स के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने कहा, "जावा ने हमेशा उन राइडर्स को अट्रैक्ट किया है जो केवल दिखावे के लिए ट्रेंड्स का पीछा नहीं करते या अलग दिखने के लिए दूसरों का ध्यान खींचने की कोशिश नहीं करते। जावा ऑल स्टार्स कोड कैरेक्टर, कंडक्ट और करेज को दिखाता है। जावा ऑल स्टार्स रेंज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब हम फेस्टिव सीजन में एंट्री कर रहे हैं, इससे इस रेंज तक ग्राहकों का पहुंचना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से आसान हो जाएगा।"
Amazon.in और Flipkart पर जावा ऑल स्टार्स रेंज उपलब्ध होने से राइडर्स अब ई-कॉमर्स पर मोटरसाइकिलों को एक्सप्लोर कर उन्हें खरीद सकते हैं। इसके लिए इस प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
1. Amazon.in और Flipkart की वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा जावा ऑल स्टार्स मोटरसाइकिल सिलेक्ट करें।
2. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मॉडल को सिलेक्ट करने के बाद उसकी एक्स-शोरूम कीमत का पेमेंट करें।
3. पेमेंट होने के बाद कंपनी का एक लोकल ऑथराइज्ड डीलर आपके ऑर्डर की पुष्टि करेगा।
4. अब बाकी बचे पेमेंट और डॉक्यूमेंटेशन के लिए डीलर्स आपकी मदद करेगा।
5. रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की प्रोसेस पूरी होते ही डीलरशिप की तरफ से बाइक आपको हैंडओवर हो जाएगी।
जावा येजदी मोटरसाइकल्स अपने ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम का फायदा भी ग्राहकों को दे रही है। इसमें कई अलग-अलग तरह के बेनिफिट्स शामिल हैं।
> 4 साल या 50,000Km की स्ट्रैंडर्ड वारंटी
> 6 साल तक के लिए एक्सटेंडेड वारंटी ऑप्शन
> 8 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस
> नेशनलवाइड कवरेज के साथ 5 साल तक का AMC
> देश भर में 450 से ज्यादा सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स पर ओनरशिप सपोर्ट

