रॉयल एनफील्ड को 'टेंशन देने' ये नई मोटरसाइकिल लॉन्च, 334cc का दमदार इंजन मिलेगा; जानिए कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जावा ऑल स्टार्स 42 FJ छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें क्रोम, नेबुला ब्लू, मैट ब्लैक (रेड क्लैड), मैट ब्लैक (ब्लैक क्लैड), ऑरोरा ग्रीन और रेड। ऑल स्टार्स ब्रांडिंग का मुख्य मकसद जावा की राइडर कम्युनिटी को मजबूत करना है, लेकिन ग्राहकों को नए कलर ऑप्शन और कॉस्मेटिक फिनिश भी देखने को मिलेंगे।

Jawa All Stars 42 FJ Launched in India at Rs 2.02 Lakh
334cc के दमदार इंजन के साथ नई बाइक लॉन्च
Jawa 42 FJ
केवल
2,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड को जावा येज्दी की मोटरसाइकिल सीधे तौर पर टक्कर देती हैं। यही वजह है कि कंपनी अपनी बाइक्स को बेहतर बनाने के लिए लगातार अपडेट करती रहती है। सात ही, पोर्टफोलियो में नए मॉडल भी जोड़ती रहती है। अब कंपनी ने जावा ऑल स्टार्स रेंज पेश करके 42 FJ की अपील को और बढ़ाया है। कंपनी ने मैकेनिकल बदलाव करने के बजाय, 42 FJ को एक नई विज़ुअल पहचान देने और इसे कम्युनिटी-लेड ब्रांड फिलॉसफी के तहत पहला मॉडल बनाने पर ध्यान दिया है। यह कदम भारत में 42 FJ के लॉन्च के दो साल से भी कम समय में उठाया गया है। यह ब्रांड के सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट्स में से एक है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda CB350
₹ 1.97 - 2 लाख
EMI केवल2,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hness CB350
₹ 1.92 - 1.97 लाख
EMI केवल2,600/ माह
अपनी EMI जानें
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल1,700/ माह
अपनी EMI जानें

जावा ऑल स्टार्स 42 FJ छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें क्रोम, नेबुला ब्लू, मैट ब्लैक (रेड क्लैड), मैट ब्लैक (ब्लैक क्लैड), ऑरोरा ग्रीन और रेड। ऑरोरा ग्रीन और रेड ऑप्शन की एक्स-शोरूम कीमत 2,01,942 से शुरू होती है, जबकि टॉप-एंड क्रोम वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 2,15,942 है। ऑल स्टार्स ब्रांडिंग का मुख्य मकसद जावा की राइडर कम्युनिटी को मजबूत करना है, लेकिन ग्राहकों को नए कलर ऑप्शन और कॉस्मेटिक फिनिश भी देखने को मिलेंगे। यह मोटरसाइकिल अपने ब्रश किए हुए एल्युमीनियम टैंक पैनल, जो इस सेगमेंट का पहला फीचर भी है, उसके साथ-साथ अपने मस्कुलर लुक, मिनिमलिस्ट बॉडीवर्क और सिग्नेचर नियो-क्लासिक डिजाइन के कारण अलग दिखती है।

इस नई मॉडल के बारे में क्लासिक लेजेंड्स के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने कहा, "जावा ने हमेशा उन राइडर्स को अट्रैक्ट किया है जो अच्छी तरह जानते हैं कि वे कौन हैं। उन्होंने कभी भी सिर्फ ट्रेंड्स को फॉलो नहीं किया और न ही अलग चुनाव करके ध्यान खींचने की कोशिश की। समय के साथ, हमें एहसास हुआ कि एक ऐसी भावना है जो इन राइडर्स को जोड़ती है। जावा ऑल स्टार्स उस भावना को पहचानने और सेलिब्रेट करने का हमारा तरीका है। यह कैरेक्टर, कंडक्ट और करेज को सम्मान देने जैसा है। ये वे वैल्यूज हैं जो हमेशा से जावा का हिस्सा रही हैं। जावा 42 FJ उस सोच का पहला उदाहरण है, जो इसे मॉडर्न डिजाइन, परफॉर्मेंस और एक ऐसी पर्सनैलिटी के जरिए हकीकत में बदलती है जो पूरी तरह से इसकी अपनी है।"

जावा ऑल स्टार्स 42 FJ में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही जाना-पहचाना 334 cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, सिंगल-सिलेंडर अल्फा 2 इंजन लगा है, जो 7,500 rpm पर 29 bhp की पावर और 5,500 rpm पर 29.62 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसका चेसिस सेटअप भी पहले जैसा ही है, जिसमें डबल-क्रैडल फ्रेम के साथ 41 mm के टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट वाले गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें 320 mm के फ्रंट और 240 mm के रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, साथ ही स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़रॉयल एनफील्ड को 'टेंशन देने' नई मोटरसाइकिल लॉन्च, 334cc का दमदार इंजन मिलेगा