रॉयल एनफील्ड की बुलेट और हंटर को 'चुनौती' देने नई मोटरसाइकिल लॉन्च, 6 स्टाइलिश कलर्स में मिलेगी
नई जावा 42 में ज्यादा मस्कुलर लुक मिलता है, जिसमें नए डिजाइन वाले साइड पैनल, चौड़ा फ्रंट टायर, नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील, अपस्वेप्ट ट्विन एग्जॉस्ट मफलर और चौड़ा रियर टायर शामिल हैं। पीछे की तरफ, इसमें 150/70-17 टायर और नए डिजाइन वाला फेंडर दिया गया है, जिससे बाइक सड़क पर ज्यादा दमदार दिखती है।

जावा येज्दी मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में नई जावा 42 ऑल स्टार्स लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,79,942 रुपए है। ये मोटरसाइकिल हाल ही में लॉन्च हुई जावा 42 FJ और 42 बॉबर के साथ मिलकर ब्रांड की नई जावा ऑल स्टार्स रेंज को पूरा करती है। 2018 में लॉन्च होने के बाद से जावा 42 में यह सबसे बड़ा अपग्रेड है। अपनी मॉडर्न क्लासिक पहचान को बनाए रखते हुए इस बाइक का डिजाइन अब ज्यादा बोल्ड है। वहीं, इसके एर्गोनॉमिक्स बेहतर हो गए हैं। इसे कम्फर्टेबल और बेहतर बनाने के लिए सुधार किया गया है।
नई जावा 42 में ज्यादा मस्कुलर लुक मिलता है, जिसमें नए डिजाइन वाले साइड पैनल, चौड़ा फ्रंट टायर, नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील, अपस्वेप्ट ट्विन एग्जॉस्ट मफलर और चौड़ा रियर टायर शामिल हैं। पीछे की तरफ, इसमें 150/70-17 टायर और नए डिजाइन वाला फेंडर दिया गया है, जिससे बाइक सड़क पर ज्यादा दमदार दिखती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Jawa 42
₹ 1.59 - 1.98 लाख
Jawa Perak
₹ 2 लाख
Jawa 42 FJ
₹ 2.02 - 2.16 लाख
Jawa 42 Bobber
₹ 1.93 - 2.2 लाख
Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.7 लाख
Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.64 - 2.08 लाख
जावा ने अपनी सिग्नेचर फ्लैट बेंच डिजाइन को बनाए रखते हुए 790 mm की सीट को बेहतर कुशनिंग के साथ अपडेट किया है। स्टाइलिंग में बदलाव के साथ-साथ, कंपनी का कहना है कि उसने मोटरसाइकिल के फ्रेम की मजबूती, स्विंगआर्म और वजन के वेट डिस्ट्रिब्यूशन में भी सुधार किया है। इससे हैंडलिंग बेहतर होगी और शहर के ट्रैफिक में इसे चलाना आसान होगा।
इस मोटरसाइकिल में 294.72 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ब्रेकिंग के लिए दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS मिलता है। इस लॉन्च के साथ ही कंपनी की जावा ऑल स्टार्स लाइनअप पूरी हो गई है। जावा के अनुसार, ऑल स्टार्स बैज कैरेक्टर, करेज और सौहार्द पर बेस्ड एक साझा पहचान को दर्शाता है। अब इस रेंज में स्पोर्टी जावा 42 FJ, 42 बॉबर और नई जावा 42 शामिल हैं।
जावा 42 ऑल स्टार्स 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,79,942 रुपए से 1,89,942 रुपए के बीच है। पूरे भारत में जावा येज्दी डीलरशिप पर बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि ग्राहकों को डिलीवरी फेस्टिव सीजन से पहले 14 सितंबर, 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350, हंटर 350 के साथ होंडा CB350 जैसे मॉडल से होगा।


