सड़कों पर दिखी रेंज रोवर की 'साइलेंट' पावर! फुल चार्ज करने पर चलेगी 720 किमी; लीक तस्वीरों ने उड़ाए होश
जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अपनी पॉपुलर लग्जरी SUV रेंज रोवर वेलार (Range Rover Velar) को पूरी तरह बिजली से चलाने की तैयारी कर ली है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक अवतार यानी वेलार EV को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है।

जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अपनी पॉपुलर लग्जरी SUV रेंज रोवर वेलार (Range Rover Velar) को पूरी तरह बिजली से चलाने की तैयारी कर ली है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक अवतार यानी वेलार EV को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। कंपनी का लक्ष्य है कि इस दशक के अंत तक उनके हर ब्रांड में एक इलेक्ट्रिक मॉडल (BEV) जरूर हो। रिपोर्ट्स के अनुसार, वेलार EV इसी बड़े मिशन का एक अहम हिस्सा है। अभी मार्केट में वेलार पेट्रोल और डीजल हाइब्रिड ऑप्शन में मिलती है। हालांकि, अब इसका 'साइलेंट' और पावरफुल वर्जन सबका ध्यान खींचने के लिए तैयार है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Land Rover Range Rover Velar
₹ 87.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery
₹ 1.25 - 1.39 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery Sport
₹ 67.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jaguar F-Pace
₹ 72.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फ्यूचरिस्टिक लुक खींचती है ध्यान
लीक हुई तस्वीरों में इसका फ्यूचरिस्टिक लुक सबका ध्यान खींचता है। इसके आगे के पहियों को जितना हो सके आगे की तरफ धकेला गया है, जिससे कार का लुक काफी आक्रामक और 'प्लांटेड' लगता है। इस खास डिजाइन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कार के अंदर यात्रियों के लिए पहले से कहीं ज्यादा जगह (Cabin Space) मिलेगी। इसमें एक 'क्लैमशेल' बोनट और सीधी नाक वाला फ्रंट लुक दिया गया है। हालांकि, कार अभी भारी कवर (Camouflage) से ढकी है। यह साफ है कि इसमें मॉडर्न रैपअराउंड हेडलाइट्स और फ्लश डोर हैंडल्स जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे।
कुछ ऐसी है साइड प्रोफाइल
इसकी साइड प्रोफाइल की बात करें तो ढलान वाली छत (Sloping Roofline) और बड़े अलॉय व्हील्स इसे एक स्पोर्ट्स कार जैसा अहसास देते हैं। पीछे की तरफ इसमें स्प्लिट रूफ स्पॉइलर और फ्लैट बूट लिड दिया गया है, जो न केवल इसे सुंदर बनाता है बल्कि तेज रफ्तार में हवा के दबाव को झेलने (Aerodynamics) में भी मदद करेगा। माना जा रहा है कि पीछे की लाइट्स एक 'कनेक्टेड फॉर्मेट' में होंगी, जिनके बीच में बड़े अक्षरों में 'Range Rover' लिखा होगा। साथ ही, इलेक्ट्रिक कार होने की पहचान के तौर पर इसके बाहरी हिस्से में खास 'EV बैजिंग' भी देखने को मिल सकती है।
720 किमी तक मिल सकता है रेंज
परफॉर्मेंस के मामले में वेलार EV एक नई मिसाल कायम करने वाली है। इसे जगुआर लैंड रोवर के लेटेस्ट 'इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर' (EMA) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसमें 80 kWh से 100 kWh तक का बड़ा बैटरी पैक मिलेगा, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी से 720 किमी तक की शानदार रेंज दे सकता है। न्यूज वेबसाइट rushlane के अनुसार, इसमें 800V का हाई-टेक सिस्टम इस्तेमाल होगा। इसका सीधा मतलब है कि यह कार न केवल बहुत तेज रफ्तार से चार्ज होगी, बल्कि इसकी बैटरी लाइफ और पावर मैनेजमेंट भी जबरदस्त होगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



