बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस, जिसके पास है ये भौकाली अमेरिकी SUV
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिसके पास अमेरिकी SUV Hummer है। हाल ही में उन्हें इस दमदार एसयूवी के साथ स्पॉट किया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
जब बात बड़ी और दमदार SUVs की होती है, तो अमेरिकी SUV निर्माता Hummer का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों के बीच Hummer कभी बहुत पॉपुलर हुआ करती थी। हालांकि, आज के समय में ज्यादातर बॉलीवुड सितारे रेंज रोवर (Range Rover) और अन्य लक्जरी कारों को पसंद करते हैं, लेकिन जैकी श्रॉफ की बेटी और अभिनेत्री कृष्णा श्रॉफ अभी भी अपनी Hummer H3 में घूमती हैं। हाल ही में उन्हें स्पॉट किया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखेंMercedes-Benz A-Class Limousine
₹ 45.8 - 46 Lakhs
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Mercedes-Benz AMG A 45 S
₹ 92.5 Lakhs Onwards
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 Cr
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.41 Cr
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Audi A4
₹ 46.02 - 54.58 Lakhs
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी Hummer H3
हाल ही में एक वीडियो में कृष्णा श्रॉफ को मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी Hummer H3 के साथ देखा गया। इस वीडियो को Cars For You नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो में कृष्णा श्रॉफ अपनी मैट ब्लैक कलर की इस लग्जरी SUV से बाहर आती नजर आ रही हैं।
Hummer H3 की खासियत
Hummer H3 अमेरिकी SUV निर्माता Hummer की अंतिम इंटरनल कंबशन इंजन वाली SUV थी। इसे 2000 के दशक में दुनियाभर में बेचा गया था। उस समय यह SUV अपनी दमदार डिजाइन और जबरदस्त रोड प्रजेंस के कारण मशहूर थी। भारत में ये कार आधिकारिक रूप से नहीं बेची गई थी, लेकिन कई सितारों ने इसे निजी आयातकों (Private Importers) के माध्यम से देश में मंगवाया था।
Hummer H3 की कीमत
भारत में Hummer H3 की कीमत उस समय लगभग 70-80 लाख रुपये थी। आज भी इस्तेमाल की हुई H3 कारें 40-60 लाख रुपये तक की कीमत में बिक रही हैं।
Hummer H3 का इंजन और परफॉर्मेंस
Hummer H3 को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया था। इसमें पहला 3.7-लीटर, 5-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 245PS की पावर और 328NM का टॉर्क जेनरेट करता था। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया।
इसमें दूसरा इंजन ऑप्शन 5.3-लीटर V8 पेट्रोल इंजन मिलता था, जो इंजन 305PS की पावर और 434NM का टॉर्क जेनरेट करता था। हालांकि, यह इंजन भारत में ज्यादा आम नहीं था।
ऑफ-रोडिंग क्षमताएं
इसके अलावा Hummer H3 में ऑफ-रोडिंग के लिए 32-इंच के बड़े टायर्स, फुल-टाइम AWD और लॉकिंग डिफरेंशियल्स भी दिए गए थे।
Hummer EV: फ्यूचर की ह्यूमर ईवी
2010 में Hummer ने H3 का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इसके बाद 2021 में Hummer ने इलेक्ट्रिक SUV ब्रांड के रूप में वापसी की। नए Hummer EV को लॉन्च किया गया, लेकिन इसे भारत में आधिकारिक रूप से नहीं बेचा जा रहा है। प्राइवेट इंपोटर्स के जरिए इसकी कीमत लगभग 3.85 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है।
Hummer EV में दो वैरिएंट
Hummer EV में दो वैरिएंट मिलते हैं। इसमें पहला वैरिएंट 2X है, जो ड्यूल अल्टियम मोटर AWD सेटअप के साथ आता है। यह 625BHP की पावर जेनरेट करता है। वहीं, 3X वैरिएंट 830BHP की पावर और 15,592NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
इस SUV में 178kWh की बैटरी दी गई है, जो 505 किमी. की रेंज प्रदान करती है। 4,500 किलोग्राम वजन के बावजूद यह SUV 3.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
कृष्णा श्रॉफ की पसंद
बॉलीवुड में Hummer H3 रखने वाली इकलौती अभिनेत्री कृष्णा श्रॉफ हैं। यह उनकी पर्सनैलिटी को और भी खास बनाता है। Hummer जैसी दमदार और क्लासिक SUV को आज भी पसंद किया जाता है।
(p.c-cartoq & Cars For You)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।