
₹1.17 करोड़ की नंबर प्लेट! इतनी कीमत में 5 कारें घर आएंगी, लिस्ट देखकर दंग रह जाएंगे
हरियाणा में ‘HR 88 B 8888’ नंबर प्लेट रिकॉर्ड 1.17 करोड़ में बिकी है। लेकिन, उसी रकम में आप 5 शानदार कारें अपने गैराज में खड़ी कर सकते हैं। आज हम आपको यहां ऐसी 5 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस नंबर प्लेट की कीमत में आसानी से आ जाएंगी।
भारत में VIP नंबर प्लेट्स की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही हाई-प्रोफाइल हो गया। हरियाणा में ‘HR 88 B 8888’ नंबर प्लेट रिकॉर्ड 1.17 करोड़ में बिकी है। जी हां, सिर्फ एक नंबर के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च कर दी गई। अब जरा सोचिए कि 1.17 करोड़ में सिर्फ नंबर आता है। लेकिन, उसी रकम में आप 5 शानदार कारें अपने गैराज में खड़ी कर सकते हैं। आज हम आपको यहां ऐसी 5 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस नंबर प्लेट की कीमत में आसानी से आ जाएंगी।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
1- MG कॉमेट ईवी – छोटी सी कार
कीमत:- 4.99 लाख (एक्स-शोरूम)
अगर आप शहर में रोज ऑफिस जाते हैं और ट्रैफिक में गाड़ी चलाते-चलाते परेशान हो चुके हैं, तो MG कॉमेट EV आपके लिए परफेक्ट है। ये साइज छोटी है, इसलिए इसकी पार्किंग आसान है। ये चलाने में बेहद किफायती है और इसका लुक काफी स्टाइलिश है। ये 1.17 करोड़ में ऐसी 23 कॉमेट ईवी (Comet EVs) खरीदी जा सकती हैं, सोचिए कितना मजा आएगा।
2- महिंद्रा थार रॉक्स– दमदार रोड प्रेजेंस वाली SUV
कीमत:- 12.99 लाख
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार सड़क पर आते ही सबका ध्यान आपकी तरफ जाए, तो थार रॉक्स (Thar Roxx) आपके लिए बनी है। इसमें मस्कुलर लुक, बढ़िया ऑफ-रोड क्षमता और डेली चलाने के लिए भी आरामदायक है। ये एक नंबर की कीमत में करीब 9 थार रॉक्स (Thar Roxx) खरीदी जा सकती हैं।
3- स्कोडा ऑक्टेविया RS – परफॉर्मेंस वाली लग्जरी सेडान
कीमत:- 49.99 लाख
अगर आप मिड-लाइफ क्राइसिस वाली ‘तेज चलने वाली’, ‘लग्जरी वाली’, ‘फैमिली कार वाली’ तीनों जरूरतों को एक साथ पूरा करना चाहते हैं, तो ऑक्टेविया RS आपके लिए सही है।
इसमें दमदार पावर, शानदार स्टाइल, आरामदायक + टेक + स्पोर्ट्स फील मिलता है। अगर आप 1.17 करोड़ में ये कार खरीदें, तो आप 2 ऑक्टेविया RS घर ला सकते हैं।
4- टाटा सिएरा (Tata Sierra) – फीचर्स में बेस्ट
कीमत:- 11.49 लाख
20 साल बाद सिएरा (Sierra) फिर से वापस आई है और इस बार पूरी तरह नए अवतार में आई है। इसमें कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स मिलते हैं। ये एसयूवी शानदार लुक के साथ आती है।
ये क्रेटा (Creta), कुशाक (Kushaq) और सेल्टोस (Seltos) जैसी SUVs को कड़ी टक्कर देती है। आप 1.17 करोड़ में 10 से ज्यादा टाटा सिएरा (Tata Sierra) SUVs खरीद सकते हैं।
5- टोयोटा हायलुक्स (Toyota Hilux)
कीमत:- 28 लाख
टोयोटा हायलुक्स (Toyota Hilux) पिकअप सिर्फ गाड़ी नहीं, बल्कि एक टैंक है। ये जबरदस्त ऑफ-रोड क्षमता के साथ आती है। ये काफी बेहद भरोसेमंद इंजन के साथ आती है। ये एडवेंचर लवर्स की पहली पसंद है। 1.17 करोड़ में 4 Hilux खरीदी जा सकती है।
1.17 करोड़ में एक VIP नंबर प्लेट जरूर मिल जाती है, लेकिन उसी पैसे में 5 बढ़िया कारों का अपना खुद का छोटा सा कार कलेक्शन बनाया जा सकता है। हालांकि, नंबर प्लेट का स्टेटस काफी अलग है। अब तो ये आप पर निर्भर करता है कि अगर आपके पास 1.17 करोड़ हों, तो आप VIP नंबर या 5 कारें चुनेंगे।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




