Toyota Innova Hycross फेसलिफ्ट में मिलेगा हाइल्क्स जैसा दमदार लुक, जल्द हो सकती है लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Toyota Innova Hycross को जल्द ही बड़ा अपडेट मिलने वाला है। टोयोटा के एक डिजाइन पेटेंट से इसके नए फ्रंट बंपर के बारे में जानकारी सामने आई है। पेटेंट में दिखाया गया डिजाइन टेस्टिंग मॉडल में नजर आए बंपर से काफी मिलता-जुलता है।

Toyota Innova Hycross
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस
Toyota Innova Crysta
केवल
₹25,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टोयोटा की पॉप्युलर MPV- Innova Hycross को जल्द ही बड़ा अपडेट मिलने वाला है। साल 2022 में लॉन्च हुई इस एमपीवी के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। अब टोयोटा के एक डिजाइन पेटेंट से इसके नए फ्रंट बंपर के बारे में जानकारी सामने आई है, जिसे ऑटोकार इंडिया ने शेयर किया है। पेटेंट में दिखाया गया डिजाइन टेस्टिंग मॉडल में नजर आए बंपर से काफी मिलता-जुलता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यही डिजाइन प्रोडक्शन मॉडल में भी देखने को मिल सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Tata Safari
₹ 13.4 - 26.76 लाख
EMI केवल₹17,600/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
EMI केवल₹19,600/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल₹79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल₹69,300/ माह
अपनी EMI जानें

ज्यादा दमदार होगा फ्रंट लुक

नए इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्च के फ्रंट में मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें हाइलक्स से इंस्पायर्ड ज्यादा चौड़ी और स्क्वेयर ग्रिल दी जा सकती है, जिसमें डायमंड शेप एयर इनलेट्स होंगे। बंपर के दोनों किनारों पर ब्लैक डायमंड शेप एलिमेंट्स भी मिलेंगे, जिनमें फॉग लैंप दिए जाने की संभावना है। टेस्ट म्यूल्स में पहले ही स्लिमर हेडलैंप्स नजर आ चुके हैं, जिनमें प्रोजेक्टर यूनिट्स मिलने की उम्मीद है। एमपीवी के रियर में भी बदलाव किए जाएंगे। स्पाई शॉट्स में नई LED टेल-लाइट एलिमेंट्स दिखाई दिए हैं। जबकि, रियर बंपर और साइड प्रोफाइल का बेसिक डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है। टोयोटा इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी ऑफर कर सकती है।

फोटो: ऑटोकार इंडिया

इंटीरियर में मिल सकते हैं नए फीचर्स

फेसलिफ्ट के इंटीरियर की अभी पूरी तस्वीर सामने नहीं आई है। टेस्ट म्यूल्स में मौजूदा मॉडल की तरह फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर डिस्प्ले नजर आए हैं। कंपनी केबिन का ओवरऑल लेआउट ज्यादा नहीं बदलेगी, लेकिन नए ट्रिम्स, सीट अपहोल्स्ट्री और अडिशनल फीचर्स के जरिए इसे ज्यादा प्रीमियम बना सकती है।

AI Image (Autocar India)

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

टोयोटा अपनी अपकमिंग इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में मौजूदा पावरट्रेन कंटिन्यू रख सकती है। इसमें 173hp वाला 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन CVT गियरबॉक्स के साथ और 184hp वाला 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन e-CVT के साथ दिया जा सकता है। फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा वर्जन से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है। फिलहाल इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 18.90 लाख रुपये से 31.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। लॉन्च के समय टोयोटा इसके डिजाइन और फीचर्स के साथ कीमत में भी बदलाव कर सकती है।

आने वाली है नई फॉर्च्यूनर भी

नई फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू इस फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से पहले होने की उम्मीद है। विदेशों में इसके डिवेलपमेंट मॉडल्स की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। ग्लोबल प्रीमियर के कुछ समय बाद नई फॉर्च्यूनर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नई फॉर्च्यूनर में सबसे बड़ा टेक्निकल चेंज इसके प्लेटफॉर्म में देखने को मिलेगा। टोयोटा इसे नए TNGA-F लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर तैयार कर रही है। साथ ही नई फॉर्च्यूनर का केबिन भी मौजूदा वर्जन से काफी ज्यादा प्रीमियम होगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में मिलेगा हाइल्क्स जैसा दमदार लुक, जल्द होगी लॉन्च