एक झटके में 75 लाख रुपये तक सस्ती हुई रेंज रोवर, कंपनी ने रातों-रात घटा दिए दाम, जानिए क्या रही वजह
जेएलआर (JLR) इंडिया ने अपनी प्रीमियम कारों की कीमतों में भारी कटौती का एलान किया है। कंपनी ने यह कदम भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले 'फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' (FTA) को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

अगर आप रेंज रोवर (Range Rover) खरीदने का सपना देख रहे थे तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, जेएलआर (JLR) इंडिया ने अपनी सबसे महंगी और प्रीमियम कारों की कीमतों में भारी कटौती का एलान किया है। कंपनी ने यह कदम भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले 'फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' (FTA) को ध्यान में रखते हुए उठाया है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इस समझौते के पूरी तरह लागू होने का इंतजार नहीं किया। कंपनी ने पहले ही इसका फायदा ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






किन मॉडल्स के गिरे दाम?
कीमतों में यह बड़ी कटौती रेंज रोवर के उन मॉडल्स पर हुई है जो सीधे ब्रिटेन से बनकर भारत आते हैं। इसमें सबसे बड़ा फायदा रेंज रोवर SV खरीदने वालों को मिलेगा। इस कार की कीमत पहले 4.25 करोड़ रुपये थी जो अब 75 लाख रुपये घटकर सीधे 3.50 करोड़ रुपये पर आ गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी ने अब इसमें शानदार 'अल्ट्रा मेटालिक पेंट' को भी स्टैंडर्ड कर दिया है। इसके लिए पहले ग्राहकों को अलग से मोटी रकम चुकानी पड़ती थी। यानी अब कम कीमत में आपको ज्यादा लग्जरी फीचर्स मिलेंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Land Rover Range Rover Velar
₹ 87.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery Sport
₹ 67.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery
₹ 1.25 - 1.39 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Land Cruiser
₹ 2.16 - 2.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेंज रोवर स्पोर्ट SV भी हुई सस्ती
इसी तरह रफ्तार और स्टाइल के शौकीनों की पहली पसंद रेंज रोवर स्पोर्ट SV की कीमत में भी 40 लाख रुपये की कमी की गई है। पहले यह कार 2.75 करोड़ रुपये की आती थी। हालांकि, अब आप इसे 2.35 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में घर ले जा सकते हैं। कंपनी का मानना है कि इस कटौती के बाद यह कार अपने सेगमेंट में दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींचेगी।
बाकी कारों का क्या होगा?
बता दें कि यह डिस्काउंट सिर्फ उन्हीं कारों पर है जो ब्रिटेन से आयात की जाती हैं। जो गाड़ियां भारत के पुणे प्लांट में बनती हैं, उनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इनमें रेंज रोवर इवोक, वेलार और डिस्कवरी स्पोर्ट शामिल हैं। हालांकि, डिफेंडर और डिस्कवरी मॉडल भी पुराने दाम पर ही बिकेंगे। दरअसल, ये ब्रिटेन के बजाय स्लोवाकिया में बनते हैं। इसलिए उन पर इस समझौते का कोई असर नहीं पड़ेगा।
क्यों घटे दाम?
दरअसल, भारत और ब्रिटेन के बीच एक व्यापार समझौता होने वाला है। इससे वहां से आने वाली कारों पर लगने वाली ड्यूटी कम हो जाएगी। जेएलआर इंडिया ने अपनी साख और ग्राहकों के भरोसे को बढ़ाने के लिए समझौते के आधिकारिक रूप से लागू होने से पहले ही कीमतों को कम कर दिया है। यह दिखाता है कि कंपनी को इस डील पर पूरा भरोसा है और वह अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द यह फायदा पहुंचाना चाहती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


