Hindi Newsऑटो न्यूज़India's cheapest 7-seater car Renault Triber get discount up to Rs. 95,000 in December 2025, check details
इतनी सस्ती 7-सीटर? ₹5.76 लाख की कार पर अलग से ₹95,000 की छूट, साल के आखिरी में ग्राहकों पर मेहरबान हुई कंपनी

इतनी सस्ती 7-सीटर? ₹5.76 लाख की कार पर अलग से ₹95,000 की छूट, साल के आखिरी में ग्राहकों पर मेहरबान हुई कंपनी

संक्षेप:

अगर आप सोच रहे हैं कि 2025 खत्म होने से पहले कौन सी फैमिली कार खरीदें, तो रेनो ट्राइबर (Renault Triber) दिसंबर 2025 में सबसे समझदारी भरा विकल्प हो सकती है। चाहे आप पुराना स्टॉक (95,000 की बचत) लें या अपडेटेड मॉडल (80,000 बचत) दोनों ही डील आपके पैसे की पूरी कीमत वसूल कर सकती है।

Dec 10, 2025 11:08 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

अगर आप परिवार के लिए एक किफायती 7-सीटर कार ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी जबरदस्त ऑफर से कम नहीं है। जी हां, क्योंकि देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV रेनो ट्राइबर (Renault Triber) पर दिसंबर 2025 में शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। रेनो ने साल के आखिरी महीने में ट्राइबर (Triber) पर 95,000 तक के ऑफर्स देने की घोषणा की है, जिससे इसे खरीदना और भी ज्यादा फायदेमंद हो गया है। आइए जरा विस्तार से इस डिस्काउंट ऑफर की डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:5-स्टार SUV की भिड़ंत! नेक्सन और विक्टोरिस में कौन ज्यादा सेफ? रिजल्ट चौंका देगा

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.76 - 8.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.68 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch Facelift

Tata Punch Facelift

₹ 6 - 11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 95,000 की छूट

कंपनी पुराने (Pre-Facelift) MY2025 रेनो ट्राइबर (Renault Triber) पर सबसे ज्यादा बेनिफिट दे रही है, जो कि 95,000 रुपये तक पहुंच जाता है। कुछ डीलरशिप के पास अभी भी प्री-फेसलिफ्ट (Pre-Facelift) MY2025 ट्राइबर (Triber) का स्टॉक उपलब्ध है, जिस कारण इन यूनिट्स पर कंपनी की तरफ से सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है।

कंपनी इस पर कुल बेनिफिट 95,000 रुपये तक दे रही है। इन बेनिफिट्स में आमतौर पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट/रूरल स्कीम और डीलर लेवल ऑफर्स शामिल हैं। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक है, जो कम बजट में एक फैमिली 7-सीटर खरीदना चाहते हैं।

अपडेटेड रेनो ट्राइबर पर 80,000 की बचत

अपडेटेड रेनो ट्राइबर (Renault Triber Facelift) पर कंपनी 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। नया अपडेटेड मॉडल भी ऑफर्स के साथ उपलब्ध है, लेकिन यहां डिस्काउंट थोड़ा कम रखा गया है, जो कि 80,000 रुपये तक जाता है। ये बेनिफिट शहर और वैरिएंट के हिसाब से बदल सकता है। बता दें कि नया मॉडल बेहतर फीचर्स, अपडेटेड स्टाइलिंग और सेफ्टी अपग्रेड्स के साथ आता है। अगर आप नई लुक वाली ट्राइबर (Triber) में दिलचस्पी रखते हैं, तो भी यह बचत काफी आकर्षक है।

ये भी पढ़ें:29.9 kmpl का रिकॉर्डतोड़ माइलेज! इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ये टाटा SUV

ट्राइबर क्यों है भारत की बेस्ट बजट 7-सीटर?

रेनो ट्राइबर 7-सीटर ऑप्शन सबसे कम प्राइस में फ्लेक्सिबल सीटिंग अरेंजमेंट और बड़ा बूट स्पेस उपलब्ध कराती है। इसमें स्मूद और फ्रूगल 1.0-लीटर इंजन मिलता है, जो कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ आता है। ये कार फैमिली और कॉमर्शियल दोनों इस्तेमाल के लिए बढ़िया है। ट्राइबर (Triber) हमेशा से अपनी वैल्यू-फॉर-मनी पोजिशनिंग के लिए मशहूर रही है और अब इन ऑफर्स के बाद यह डील और भी शानदार हो जाती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।