
भारत की 5 अल्ट्रा-सेफ कारें: फैमिली प्रोटेक्शन में सबको मिली है 5-स्टार रेटिंग, जान लीजिए खासियत
महिंद्रा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9E जिसने सेफ्टी के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसने एडल्ट ओक्यूपेंट प्रोटेक्शन में पूरे 32 में से 32 और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 स्कोर हासिल किए हैं।
देश में जैसे-जैसे गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है वैसे-वैसे सड़क हादसों के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि अब कार खरीदते समय लोग माइलेज और फीचर्स से ज्यादा सेफ्टी रेटिंग देखने लगे हैं। कई खरीदार तो सीधे Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट स्कोर देखकर ही गाड़ी फाइनल करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भारत की टॉप-5 सबसे सुरक्षित मास-मार्केट कारें जिन्हें Bharat NCAP में शानदार 5-Star रेटिंग मिली है।






महिंद्रा XEV 9E
महिंद्रा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9E जिसने सेफ्टी के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसने एडल्ट ओक्यूपेंट प्रोटेक्शन में पूरे 32 में से 32 और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 स्कोर हासिल किए हैं। यह स्कोर न सिर्फ अपने सेगमेंट में बल्कि पूरे EV बाजार में एक नया बेंचमार्क सेट करता है। महिंद्रा ने इस मॉडल में एडवांस्ड सेफ्टी इंजीनियरिंग और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 29.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago EV
₹ 7.99 - 11.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा हैरियर ईवी
टाटा हैरियर ईवी ने भी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। हैरियर ईवी को एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में 32 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में 45 अंक मिले हैं। टाटा मोटर्स की गाड़ियां पहले से ही अपनी बिल्ड क्वॉलिटी और सेफ्टी के लिए मशहूर हैं।
मारुति सुजुकी विक्टोरिस
मारुति सुज़ुकी की नई लॉन्च हुई मिड-साइज एसयूवी Victoris भी इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल रही है। मारुति की यह SUV अपने लॉन्च के तुरंत बाद चर्चा में आई क्योंकि इसे Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। विक्टोरिस ने एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.66 और चाइल्ड ओक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43 अंक हासिल किए हैं।
टाटा पंच ईवी
टाटा पंच ईवी अपनी कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद सेफ्टी में बड़ी SUV को टक्कर देती है। टाटा पंच ईवी को एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 31.46 और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 अंक मिले हैं। इस माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV की मजबूती और सेफ्टी इसे अपने सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
महिंद्रा थार रॉक्स
महिंद्रा की नई 5-डोर एसयूवी थार रॉक्स ने लॉन्च के बाद तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की है। थार रॉक्स को Bharat NCAP टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.09 और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 अंक मिले।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




