ग्राहकों को खूब पसंद आ रहीं इलेक्ट्रिक कारें, 95% बढ़ गई सेल, इन कंपनियों का रहा दबदबा

लाइव हिन्दुस्तान
share

पैसेंजर व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की पहुंच पिछले साल के 5.7% से बढ़कर सितंबर 2026 में 8.2% हो गई। वाहन पोर्टल के अनुसार ईवी की सेल में पिछले साल के मुकाबले 95% की बंपर ग्रोथ हुई है।

Representative Photo
प्रतीकात्मक फोटो

इलेक्ट्रिक कारों की सेल में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत और E20 के चलते कस्टमर EV का रुख कर रहे हैं। वाहन पोर्टल की मानें, तो ईवी की सेल में पिछले साल के मुकाबले इस साल 95% की बंपर ग्रोथ हुई है। वाहन पोर्टल के अनुसार पिछले साल देश में 17924 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं। यह आंकड़ा इस साल सितंबर में बढ़ कर 34894 यूनिट तक पहुंच गया। इसके साथ ही पैसेंजर व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की पहुंच पिछले साल के 5.7% से बढ़कर सितंबर 2026 में 8.2% हो गई।

टाटा मोटर्स और महिंद्रा का दबदबा

ईवी मार्केट में टाटा मोटर्स 42.2% मार्केट शेयर के साथ सबसे आगे है। जबकि, महिंद्रा की हिस्सेदारी 22.2% रही। विनफास्ट (VinFast) ने अपने पहले साल में मार्केट में 8.5% हिस्सेदारी हासिल की। वहीं, मारुति सुजुकी ने 3.1% मार्केट शेयर के साथ मार्केट में एंट्री की। वॉल्यूम में 8.9% की बढ़ोतरी के बावजूद, कॉम्पिटिशन बढ़ने से JSW MG का मार्केट शेयर घटकर 15% रह गया। कैलेंडर ईयर के पहले नौ महीनों में रजिस्ट्रेशन 83% बढ़कर 248,890 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले 135,682 यूनिट ही थी।

टाटा मोटर्स ने 2020 में मार्केट में एंट्री करने के बाद पहली बार 100,000 यूनिट का आंकड़ा पार किया और ईयर-टू-डेट बेसिस पर 40.9% हिस्सेदारी हासिल की। ​​पहले से मौजूद कंपनियों में महिंद्रा को सबसे ज्यादा फायदा हुआ और कंपनी का मार्केट शेयर 4.6% बढ़कर 23.3% हो गया। डेटा के अनुसार विनफास्ट ईयर-टू-डेट हिस्सेदारी 5 पर्सेंट और मारुति का ईयर-टू-डेट मार्केट शेयर 4.3% रहा।

घट गया BYD का मार्केट शेयर

दूसरे ब्रैंड्स की बात करें, तो BYD की सितंबर में सेल ईयर-ऑन-ईयर 13.5% बढ़कर 831 यूनिट हो गई। हालांकि, कंपनी का मार्केट शेयर एक साल पहले के 4.1% से घटकर 2.4% पर पहुंच गया। पहले नौ महीनों में, BYD की बिक्री 17.3% बढ़कर 5,684 यूनिट हो गई, जिससे कंपनी की हिस्सेदारी 3.6% से घटकर 2.3% हो गई। हुंडई के लिए भी सेल खास नहीं रही। कंपनी की ईयर-टू-डेट सेल 18.3% घटकर 4,972 यूनिट पर पहुंच गई और हिस्सेदारी गिरकर 2% हो गई।

110 प्रतिशत बढ़ी किआ की सेल

कॉम्पटीटर्स की बढ़ती संख्या मार्केट के कॉम्पिटिटिव स्ट्रक्चर को बदल रही है। सितंबर में हुई टोटल सेल में टाटा और महिंद्रा की हिस्सेदारी 64.4% रही, जो एक साल पहले के 63.3% के मुकाबले लगभग स्टेबल रही। वहीं, नई कंपनियों ने भी अपनी जगह बनाई। साल की शुरुआत से अब तक देखा जाए तो, इन दोनों कंपनियों का टोटल मार्केट शेयर 64.2% रहा, जो एक साल पहले 58.3% था। सितंबर में किआ (Kia) की सेल में 110% और पहले नौ महीनों में 284% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। दूसरी तरफ टोयोटा ने सितंबर में 218 रजिस्ट्रेशन के साथ मार्केट में एंट्री की। Stellantis की अगर बात की जाए, तो इसके रजिस्ट्रेशन्स में ईयर-टू-डेट 64% की गिरावट दर्ज की।

बताते चलें कि मार्च से इलेक्ट्रिक कारों की सेल हर महीने बढ़ रही हैं, लेकिन अगस्त 2026 में इसमें थोड़ी गिरावट आई थी। जियो-पॉलिटिकल टेंशन्स की वजह से फ्यूल की बढ़ती कीमतों के अलावा, ईवी की सेल को बेहतर होते चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और अलग-अलग प्राइस पॉइंट पर नए मॉडल लॉन्च होने का भी फायदा हो रहा है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़ग्राहकों को पसंद आ रहीं इलेक्ट्रिक कारें, 95% बढ़ी सेल, इन कंपनियों का दबदबा