मई में बिकीं 25 लाख से ज्यादा गाड़ियां, 23% बढ़ गई कारों की बिक्री; जानिए वजह
भारतीय ऑटोमोबाइल रिटेल मार्केट ने मई 2026 में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया है। बता दें कि मई 2026 में कुल मिलाकर 25,31,067 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

भारतीय ऑटोमोबाइल रिटेल मार्केट ने मई 2026 में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया है। डीलर्स एसोसिएशन 'फाडा' (FADA) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भीषण गर्मी और चुनौतियों के बावजूद पिछले महीने देश में गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। बता दें कि मई 2026 में पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल और ट्रैक्टरों को मिलाकर कुल 25,31,067 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में 9.55 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 23,10,451 यूनिट था।
बिक्री में आया 23% का बंपर उछाल
इस बार की सेल्स रिपोर्ट में सबसे आगे पैसेंजर व्हीकल रहा। कारों की रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 23.25 पर्सेंट की भारी-भरकम बढ़त के साथ 4,02,591 यूनिट्स पर पहुंच गई। जानकारों की मानें तो ग्रामीण मार्केट में मजबूत मांग, छोटी कारों की तरफ ग्राहकों की लौटती दिलचस्पी, एसयूवी (SUV) का कभी न खत्म होने वाला क्रेज और सीएनजी-इलेक्ट्रिक जैसे ऑप्शन की वजह से कार मार्केट में यह बंपर तेजी देखने को मिली है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Bajaj WEGO P50
₹ 3.12 - 3.69 लाख
Bajaj WEGO P70
₹ 3.23 - 3.63 लाख
Bajaj WEGO P9018
₹ 4.48 लाख
Bajaj WEGO C90
₹ 3.12 - 4.48 लाख
TVS King Kargo HD EV
₹ 3.85 लाख
टू-व्हीलर मार्केट में भी रफ्तार
दूसरी तरफ, टू-व्हीलर (मोटरसाइकिल और स्कूटर) मार्केट ने भी अपनी रफ्तार को थामे रखा है। बता दें कि मई, 2026 में टू-व्हीलर की बिक्री 7.54 पर्सेंट बढ़कर 18,44,947 यूनिट्स रही। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 17,15,581 यूनिट्स का था। ऑटो डीलर्स का कहना है कि शादियों के सीजन के चलते हुई जमकर खरीदारी और गांवों से लगातार मिल रहे सपोर्ट की वजह से गाड़ियों की मांग दमदार रही। हालांकि, मई के महीने में देश के कई हिस्सों में पड़ी भीषण गर्मी और लू के कारण शोरूम पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या पर थोड़ा-बहुत असर जरूर पड़ा।
कमर्शियल गाड़ियों की भी बढ़ी डिमांड
दूसरी ओर थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी 3.56 पर्सेंट की बढ़त देखी गई और यह 1,11,526 यूनिट्स पर पहुंच गई। वहीं, देश की आर्थिक गतिविधि को दर्शाने वाले कमर्शियल व्हीकल्स (ट्रक और बसें) की सेल 5.29 पर्सेंट की मजबूती के साथ 83,823 यूनिट्स रही। खेती-किसानी से जुड़े ट्रैक्टर सेगमेंट ने तो डबल-डिजिट में कमाल करते हुए 11.17 पर्सेंट की शानदार ग्रोथ दर्ज की। इससे साफ होता है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था इस वक्त काफी मजबूत स्थिति में है।
ईवी और सीएनजी की तरफ बढ़ा झुकाव
मार्केट में एक और बड़ा बदलाव ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से दिख रहा है। ग्राहक अब तेजी से इलेक्ट्रिक (EV) और सीएनजी (CNG) गाड़ियों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मई में बिकने वाले कुल टू-व्हीलर्स में इलेक्ट्रिक का हिस्सा 9.25 पर्सेंट और कारों में 6.63 पर्सेंट रहा। वहीं, बिकने वाली कुल यात्री कारों में से 23.34 पर्सेंट गाड़ियां अकेले सीएनजी मॉडल की थीं। आने वाले दिनों को लेकर करीब 50 पर्सेंट डीलर्स को उम्मीद है कि यह तेजी आगे भी जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


