ब्राजील में जलवा बिखेरेगी ये इंडियन ई-कार, कीमत जानकर चौंक जाएंगे; वोल्वो EX30 से होगी सीधी टक्कर

Mar 05, 2026 04:58 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत में बनी सुजुकी ई-विटारा (Suzuki eVitara) की ब्राजील में एंट्री हो गई है। इसकी कीमत ₹48 लाख के करीब है। ये एसयूवी इस मार्केट में वोल्वो EX30 को सीधी टक्कर देगी।

ब्राजील में जलवा बिखेरेगी ये इंडियन ई-कार, कीमत जानकर चौंक जाएंगे; वोल्वो EX30 से होगी सीधी टक्कर

भारत में तैयार हुई इलेक्ट्रिक SUV सुजुकी ई-विटारा (Suzuki eVitara) अब ब्राजील के बाजार में लॉन्च हो गई है। वहां इसकी कीमत R$ 2,69,990 (करीब ₹48 लाख) रखी गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह SUV ब्राजील में Volvo EX30 और BYD Yuan Pro जैसी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर दे रही है। हालांकि, इसकी कीमत EX30 के एंट्री-लेवल वैरिएंट (R$ 2,39,950) से ज्यादा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जिम्नी (Jimny) की जगह लेगी ई-विटारा

ब्राजील में पहले बिकने वाली सुजुकी जिम्नी (Suzuki Jimny) को सख्त एमिशन नियमों के कारण पिछले साल बंद कर दिया गया था। अब ई-विटारा (eVitara) वहां जिम्नी (Jimny) की अप्रत्यक्ष रिप्लेसमेंट मानी जा रही है। सुजुकी (Suzuki) की योजना है कि ई-विटारा (eVitara) को 100 से ज्यादा देशों में लॉन्च

किया जाए। फिलहाल यह जापान, यूके और कई यूरोपीय देशों समेत करीब 29 देशों में भेजी जा रही है। लैटिन अमेरिका में ब्राजील के अलावा चिली, पेरू और कोलंबिया में भी इसकी एंट्री हो सकती है।

साइज और डिजाइन – दमदार रोड प्रेजेंस

ब्राजील-स्पेक ई-विटारा (eVitara) लगभग भारत वाले मॉडल जैसी ही है। इसकी लंबाई 4,275mm और चौड़ाई 1,800 mm है। वहीं, इसकी ऊंचाई 1,635 mm का है। इसका व्हीलबेस 2,700 mm और 310 लीटर का बूट स्पेस है। इसके एक्सटीरियर हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें NEXtré 3-पॉइंट मैट्रिक्स LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, 18-इंच अलॉय व्हील, ड्यूल-टोन पेंट ऑप्शन, स्क्वेयर व्हील आर्च और टेलगेट पर मैट्रिक्स टेललैंप मिलता है।

इसका इंटीरियर भी फुल-लोडेड है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, Infinity प्रीमियम ऑडियो (Harman), वायरलेस एंड्रॉएड ऑटो (Android Auto) और ऐप्पल कारप्ले (Apple CarPlay), वायरलेस चार्जर, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ मिलते हैं।

सेफ्टी में भी जबरदस्त

सेफ्टी की बात करें तो इसमें 7 एयरबैग, 360° कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ADAS फीचर्स (लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल आदि), बैटरी, पावर और रेंज देखने को मिलती है।

ब्राजील में ई-विटारा (eVitara) सिर्फ टॉप वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 61 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसके साथ डुअल मोटर सेटअप (AllGrip-e AWD) दिया गया है। इसका फ्रंट मोटर 174 hp की पावर और रियर मोटर 65 hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। ये 7.4 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इसकी रेंज 293 किमी. तक है।

चार्जिंग टाइमिंग

150 kW DC फास्ट चार्जर से इसको10% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 45 मिनट लगते हैं। वहीं, 7 kW AC चार्जर से इसको 10% से 100% करने में लगभग 9 घंटे लगते हैं। AllGrip-e सिस्टम में Auto और Trail मोड मिलते हैं, जिससे खराब रास्तों, कीचड़ या बर्फ पर बेहतर ग्रिप मिलती है।

क्या भारत में भी इतनी महंगी होगी?

ध्यान देने वाली बात यह है कि ब्राजील में टैक्स स्ट्रक्चर और इंपोर्ट ड्यूटी अलग है, इसलिए वहां कीमत ज्यादा है। भारत में बनी होने के कारण उम्मीद है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।

भारत में बनी सुजुकी ई-विटारा (Suzuki eVitara) अब ग्लोबल EV रेस में उतर चुकी है। ब्राजील में ₹48 लाख की कीमत के साथ यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मजबूत चुनौती पेश कर रही है। अब सवाल यह है कि क्या ई-विटारा (eVitara) भारत में भी EV मार्केट को हिला पाएगी?

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।