हार्ले पर टैक्स 0, लेकिन टेस्ला को बड़ा झटका! यहां समझिए भारत-US डील का पूरा खेल
भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम ट्रेड डील में प्रीमियम अमेरिकी गाड़ियों की बड़ी राहत मिलने जा रही है। इसके तहत हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क पूरी तरह खत्म किया जाएगा, जबकि लग्जरी अमेरिकी कारों पर टैक्स में भारी कटौती होगी। आइए भारत-US डील का पूरा खेल समझते हैं।

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम ट्रेड डील में प्रीमियम अमेरिकी गाड़ियों की बड़ी राहत मिलने जा रही है। इस समझौते के तहत हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson) मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क पूरी तरह खत्म किया जाएगा, जबकि लग्जरी अमेरिकी कारों पर टैक्स में भारी कटौती होगी। लेकिन, इस सौदे में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) को फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई है। रायटर्स (Reuters) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत हाई-एंड अमेरिकी कारों पर आयात शुल्क को मौजूदा 110% से घटाकर 30% तक लाने की तैयारी में है। हालांकि, यह रियायत सिर्फ पेट्रोल/डीजल गाड़ियों तक सीमित रहेगी और EVs को इस डील से बाहर रखा गया है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
यह अंतरिम ढांचा शुक्रवार 6 फरवरी को घोषित किया गया, जिसे भारत–अमेरिका के बीच एक बड़े और व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यह घोषणा ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद करता है, तो अमेरिका भारतीय निर्यात पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर सकता है।
प्रस्तावित ढांचे के अनुसार, 3,000cc से अधिक क्षमता वाली इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) कारों पर आयात शुल्क को 10 साल की अवधि में धीरे-धीरे घटाकर 30% किया जाएगा। इससे अमेरिकी लग्जरी कारों और प्रीमियम मोटरसाइकिलों के लिए भारतीय बाजार और खुल जाएगा।
लेकिन, इस डील में टेस्ला (Tesla) जैसी कंपनियों को कोई राहत नहीं मिली है। एलन मस्क की कंपनी लंबे समय से भारत में ऊंचे आयात करों को एंट्री में बड़ी बाधा बताती रही है। फिलहाल भारत में टेस्ला (Tesla) की केवल मॉडल Y (Model Y) उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका के मुकाबले भारत का रुख यूरोपीय यूनियन (EU) के साथ ज्यादा उदार है। भारत–EU FTA में टैरिफ को 10% तक घटाने और भविष्य में कुछ EVs को भी रियायत देने की योजना है।
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाज़ार होने के बावजूद भारत ने अपने घरेलू ऑटो उद्योग को बचाने के लिए हमेशा 70% से 110% तक के ऊंचे आयात शुल्क रखे हैं। इसी वजह से अमेरिका से आयात अब तक सीमित रहा है और मुख्य रूप से हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson) और इंडिया मोटरसाइकिल (Indian Motorcycles) जैसे निच ब्रांड्स तक ही सिमटा रहा है। नई डील के तहत अन्य अमेरिकी प्रीमियम मोटरसाइकिलों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
हालांकि, इस अंतरिम समझौते की पूरी शर्तें अभी सार्वजनिक नहीं की गई हैं और वाणिज्य मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है। माना जा रहा है कि दोनों देश मार्च में औपचारिक रूप से समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके बाद टैरिफ में बदलाव लागू होंगे।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



