
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: अब लग्जरी कार और बाइक पर 110% की जगह 10% ही लगेगा टैक्स, देखें ये मॉडल हो रहे सस्ते
संक्षेप: भारत और यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब हमारे पास देश में आयात की जाने वाली कारों के टैरिफ ढांचे के बारे में साफ डिटेल हैं। नए नियमों के तहत, भारत-यूके FTA के पहले साल में इम्पोर्ट ड्यूटी मौजूदा 110% से घटाकर 50% कर दिया जाएगा।
भारत और यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब हमारे पास देश में आयात की जाने वाली कारों के टैरिफ ढांचे के बारे में साफ डिटेल हैं। नए नियमों के तहत, भारत-यूके FTA के पहले साल में इम्पोर्ट ड्यूटी मौजूदा 110% से घटाकर 50% कर दिया जाएगा। यह कटौती चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी। पांचवें साल इम्पोर्ट ड्यूटी घटकर 10% तक पहुंच जाएगी। यानी खरीददारों को 90% टैक्स का फायदा मिलेगा। इस कदम से प्रीमियम कार और टू-व्हीलर कंपनियों को बहुत लाभ होगा, जो यूके में व्हीकल बनाते हैं और जिन्हें भारत में भेजा जाएगा। चलिए ऐसे ही मॉडल पर एक नजर डालते हैं, जिनकी कीमतें जल्द ही कम होने वाली हैं।

इन करों के घटने से प्रीमियम ब्रिटिश व्हीकल को खरीदना आसान हो जाएगा। इस समझौते से 2040 तक एनुअल ट्रेड में 25.5 बिलियन पाउंड की वृद्धि होने की उम्मीद है, जो 2024 में 42.6 बिलियन पाउंड के माल और सेवाओं के आदान-प्रदान पर आधारित है। माना जा रहा है इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से ब्रिटेन से भारत आने वाली 9 कार कंपनियों (28 मॉडल) को फायदा होगा। इसमें मैकलारेन के 3 मॉडल, रोल्स रॉयस के 3 मॉडल, बेंटले के 2 मॉडल, एस्टन मार्टिन के 5 मॉडल, लोटस के 3 मॉडल, जगुआर का 1 मॉडल, लैंड रोवर के 3 मॉडल, रेंज रोवर के 4 मॉडल और मिनी के 4 मॉडल शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yamaha MT-15 V2
₹ 1.7 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.99 - 25.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus XTEC
₹ 81,001 - 86,051

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
| इन कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी 90% तक घटेगी | ||
| ब्रांड | मॉडल | मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतें |
| मैकलारेन | GT | ₹3.72 करोड़ |
| 750S | ₹5.91 करोड़ | |
| Artura | ₹5.99 करोड़ | |
| रोल्स रॉयस | Phantom | ₹9.50 करोड़ |
| Cullinan | ₹6.95 करोड़ | |
| Spectre | ₹7.50 करोड़ | |
| बेंटले | Flying Spur | ₹5.25 करोड़ |
| Bentayga SUV | ₹4.10 करोड़ | |
| एस्टन मार्टिन | DB12 | ₹4.59 करोड़ |
| Vantage | ₹4.00 करोड़ | |
| DBX | ₹4.63 करोड़ | |
| DB11 | ₹3.29 करोड़ | |
| Vanquish | ₹8.85 करोड़ | |
| लोटस | Emira | ₹2.34 करोड़ |
| Eletre | ₹2.25 करोड़ | |
| Emeya | ₹2.34 करोड़ | |
| जगुआर | F-Pace | ₹72.90 लाख |
| लैंड रोवर | Discovery Sport | ₹67.90 लाख |
| Defender | ₹1.04 – ₹2.79 करोड़ | |
| Discovery | ₹1.34 – ₹1.47 करोड़ | |
| रेंज रोवर | Evoque | ₹69.50 लाख |
| Velar | ₹87.90 लाख | |
| Sport | ₹1.45 – ₹2.95 करोड़ | |
| Range Rover | ₹2.40 – ₹4.98 करोड़ | |
| मिनी | Cooper S | ₹44.90 – ₹55.90 लाख |
| Cooper Countryman | ₹48.10 – ₹49.00 लाख | |
| Cooper SE | ₹53.50 लाख | |
| Countryman Electric | ₹54.90 लाख | |
भारत, यूनाइटेड किंगडम के बाहर पहला देश है जो रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट SUV का स्थानीय स्तर पर निर्माण कर रहा है। यह JLR की पुणे फेसिलिटी में पहले से ही स्थानीय रूप से असेंबल किए गए मॉडलों की लाइनअप में शामिल है जिसमें वेलार, इवोक, जगुआर एफ-पेस और डिस्कवरी स्पोर्ट शामिल हैं। यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि इनकी कीमतें कम होंगी या नहीं। यूके के लिए यह व्यापार समझौता यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद से सबसे महत्वपूर्ण है।
मोटरसाइकिल की कीमतों में भी होगी कटौती
TVS के ओनरशिप वाली नॉर्टन मोटरसाइकिल्स ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के सामने अपनी अपकमिंग मोटरसाइकिल सीरीज को पेश किया। यह ब्रिटिश ब्रांड 2025 के आखिर तक भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है। यह भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के शुरुआती लाभार्थियों में से एक है। जिससे इसकी मोटरसाइकिल को खरीदना काफी आसान हो जाएगा। 6 मई, 2025 को FTA को हरी झंडी मिलने के साथ यह समझौता ब्रिटेन में निर्मित कारों और टू-व्हीलर पर आयात शुल्क को 100% से घटाकर सिर्फ 10% कर देगा।
यह ब्रांड 2027 तक भारत में 6 नई मोटरसाइकिल लॉन्च करेगा। इसमें से चुनिंदा मॉडलों का निर्माण TVS के सहयोग से स्थानीय स्तर पर मिडिलवेट सेगमेंट को टारगेट करने के लिए किया जाएगा। 2025 तक TVS नॉर्टन की प्रीमियम मोटरसाइकिलों को CBU के रूप में हमारे यहा लाएगा। इस लाइनअप में वर्तमान में 3 मॉडल कमांडो 961, V4SV और V4CR शामिल हैं। ये सभी यूके में नॉर्टन के सोलिहुल प्लांट में तैयार किए जाते हैं। भारत में तैयार प्रोडक्ट को लॉन्च करने से पहले ब्रांड की स्थापना के लिए इन्हें प्रमुख मॉडलों के रूप में पेश किया जाएगा।
इसके अलावा, ब्रिटिश बाइक मैन्युफैक्चरर ट्रायम्फ अपनी ज्यादातर बाइक्स यूके में नहीं बनाती, लेकिन रॉकेट 3 एवल नीवेल जैसे स्पेशल एडिशन को FTA की वजह से कीमतों में कमी का फायदा मिलेगा। इससे ब्रांड के फ्यूचर के स्पेशल एडिशन को भी फायदा होगा, जबकि स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 X जैसे भारत में बने मॉडल यूके के ग्राहकों के लिए ज्यादा आसान हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




