भारत ने रचा इतिहास! मॉरीशस को भेजीं 100 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक बसें; जानें क्यों है ये खास
हिंदुजा ग्रुप की कंपनी 'स्विच मोबिलिटी' ने मॉरीशस में इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी पूरी करके एक बड़ा इतिहास रच दिया है। कुल 100 इलेक्ट्रिक बसों का यह बेड़ा भारत सरकार की तरफ से मॉरीशस को एक तोहफे के रूप में दिया गया है।

हिंदुजा ग्रुप की कंपनी 'स्विच मोबिलिटी' ने मॉरीशस में इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी पूरी करके एक बड़ा इतिहास रच दिया है। भारत और मॉरीशस के बीच गहरी दोस्ती और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। कुल 100 इलेक्ट्रिक बसों का यह बेड़ा भारत सरकार की तरफ से मॉरीशस को एक तोहफे के रूप में दिया गया है। हाल ही में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इन बसों की आखिरी खेप मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम को सौंपी। यह भारत से इलेक्ट्रिक बसों का अब तक का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट है। यह दिखाता है कि भारतीय टेक्नोलॉजी अब दुनिया भर की सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है।






खास समझौते के तहत भेजी गई बसें
भारत सरकार और मॉरीशस सरकार के बीच हुए इस खास समझौते के तहत ये बसें भेजी गई हैं। इन बसों की डिलीवरी 'कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड' (CESL) द्वारा किए गए एक ओपन टेंडर के जरिए हुई है। अब ये 100 बसें मॉरीशस की सरकारी बस सेवा 'नेशनल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन' (NTC) के बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। इस पहल का असली मकसद मॉरीशस के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मॉडर्न बनाना और पॉल्यूशन कम करना है। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ मॉरीशस की सड़कों को हरा-भरा बनाएगा, बल्कि भारत के 'मेक इन इंडिया' अभियान को भी ग्लोबल लेवल पर एक नई पहचान देगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kabira Mobility KM 4000 Mark 2
₹ 1.51 - 1.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 87,878 - 95,465

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.62 - 2.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जानिए बस की खासियत
अब बात करते हैं इन बसों की खासियत की जो इन्हें आम बसों से अलग बनाती हैं। स्विच मोबिलिटी की ये 'EiV12' मॉडल की बसें पूरी तरह से हाई-टेक इंजीनियरिंग और इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इनमें एक बार में 45 यात्री बड़े आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए इसमें ग्लोबल स्टैंडर्ड्स का पूरा ख्याल रखा गया है। खास बात यह है कि इन बसों की बैटरी फ्लोर पर लगाई गई है जिससे बस का बैलेंस बहुत अच्छा रहता है और पलटने या डगमगाने का खतरा कम हो जाता है।
यूनीक टेक्नोलॉजी से लैस है बस
टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए इसमें 'SWITCH iON' नाम का एक खास सिस्टम दिया गया है। यह एक टेलीमैटिक्स सिस्टम है जो बस की सेहत, लोकेशन और रूट को रियल टाइम में मॉनिटर करता रहता है। इससे बस चलाने वाली कंपनी को पता रहता है कि गाड़ी में कोई खराबी तो नहीं आने वाली। इसके अलावा, चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इसमें पीछे की तरफ 'डुअल-गन चार्जिंग' की सुविधा है जिससे बस बहुत जल्दी चार्ज हो जाती है।
क्या कहती है कंपनी
स्विच मोबिलिटी के सीईओ गणेश मणि ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि मॉरीशस अपने ट्रांसपोर्ट सिस्टम को साफ-सुथरा बनाने के लिए बहुत अच्छे कदम उठा रहा है। उन्हें इस यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है। उन्होंने बताया कि स्विच मोबिलिटी भारत में रहकर पूरी दुनिया के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुल मिलाकर, मॉरीशस का यह नया कदम न केवल पॉल्यूशन कम करेगा बल्कि शहर के ट्रांसपोर्ट को भी तेज और बेहतर बनाएगा। यह भारत और मॉरीशस के रिश्तों में एक नया अध्याय है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


