भारत में जमकर बिक रही ये सेडान, 10000 से ज्यादा लोगों ने खरीद बनाया नंबर-1; ये डिजायर या ऑरा नहीं
वर्टूस और स्लाविया इन दोनों ब्रांड्स ने ना सिर्फ टॉप पोजीशन हासिल की हैं, बल्कि अब वे उस सेगमेंट पर भी छा गए हैं जिस पर कभी होंडा सिटी का दबदबा था। भारत में सियाज को आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2025 में बंद कर दिया गया था, लेकिन कुछ बचा हुआ स्टॉक अभी भी रजिस्टर हो रहा है।

देश के अंदर सेडान कारों का मार्केट फिर से फल-फूल रहा है। खासकर, मिड साइज सेडान सेगमेंट में गजब का उछाल देखने को मिल रहा है। इस सेगमेंट में ऑप्शन कम है, लेकिन सभी की सेल्स में इजाफा हो रहा है। साल 2026 के पहले हाफ (H1) की बात करें तो इस सेगमेंट में फॉक्सवैगन और स्कोडा का दबदबा देखने को मिला है। वर्टूस और स्लाविया की कुल 16,788 यूनिट के रजिस्ट्रेशन हुए है। जो इस सेगमेंट का 67% है। चलिए एक बार इस सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट को देखते हैं।
| मिड-साइज सेडान सेगमेंट H1 CY26 सेल्स | |
|---|---|
| मॉडल | यूनिट |
| वर्टूस | 10,208 |
| स्लाविया | 6,580 |
| वरना | 4,543 |
| सिटी | 3,684 |
| सियाज | 229 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda Epiq
₹ 21 - 26 लाख
Skoda Elroq
₹ 25 - 35 लाख
Skoda Enyaq
₹ 50 - 55 लाख
Skoda Slavia
₹ 10 - 18.19 लाख
Skoda Peaq
₹ 15 - 21 लाख
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
खास बात ये है कि वर्टूस और स्लाविया इन दोनों ब्रांड्स ने ना सिर्फ टॉप पोजीशन हासिल की हैं, बल्कि अब वे उस सेगमेंट पर भी छा गए हैं जिस पर कभी होंडा सिटी का दबदबा था। भारत में सियाज को आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2025 में बंद कर दिया गया था, लेकिन कुछ बचा हुआ स्टॉक अभी भी रजिस्टर हो रहा है।
फॉक्सवैगन वर्टूस की फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस कार में 1.0L TSI और 1.5L TSI EVO इंजन का ऑप्शन मिलता है। 1.0L TSI इंजन 999cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन और 1.5L TSI EVO इंजन 1498cc का 4 सिलेंडर इंजन होगा। फॉक्सवैगन वर्टूस में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। ये सेडान 6 वैरिएंट कम्फर्टलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एटी, टॉपलाइन 1.0 एमटी, टॉपलाइन 1.0 एटी और जीटी 1.5 डीसीटी में उपलब्ध है।
इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। ये वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, फॉक्सवैगन कनेक्ट 2.0 (कनेक्टेड कार टेक), ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), LED DRLs के साथ LED हेडलैंप, स्प्लिट एलईडी टेल-लैंप, पीछे की सीट पर 3 हेडरेस्ट और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसमें इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प लुक वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, चमकदार क्रोम लाइनिंग के साथ स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलता है। इसे 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स जैसे रिफ्लेक्स सिल्वर, वाइल्ड चेरी रेड, कैंडी व्हाइट, करकुमा येलो, राइजिंग ब्लू मैटेलिक और कार्बन स्टील गेरी में खरीद पाएंगे।
वर्टूस को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है, जो इसे अपने कॉम्पटीटर के मुकाबले एक मजबूत दावेदार भी बनाती है। बता दें कि इसका सीधा मुकाबला स्कोडा स्लाविया, हुंडई वरना और होंडा सिटी से होता है। खास बात ये है कि अब इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक छोटा, लेकिन ज्यादा फोकस्ड ग्रुप बचा है। ये ऐसे ग्राहक को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहती है जो कम ऊंचाई वाली ड्राइविंग पोजिशन, हाईवे पर बेहतर परफॉर्मेंस और एक बड़े बूट स्पेस वाली सेडान चाहते हैं।


