अपनी गाड़ी के लिए चुन सकेंगे बेस्ट पेट्रोल, पंप पर फ्यूल के अलग-अलग ऑप्शन देने की तैयारी
देश भर के पेट्रोल पंपों पर जल्द ही इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के कई ऑप्शन मिलने शुरू हो सकते हैं। इससे वीइकल ओनर्स को अपनी गाड़ी के इंजन के लिए सही फ्यूल चुनने का ऑप्शन मिल जाएगा।

अप्रैल 2026 से E20 इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल का रोलआउट शुरू हो चुका है। सरकार अब इसे E22, E25, E27, E30 और E85 होते हुए E100 तक ले जाने का सोच रही है। ऐसे में बहुत से ग्राहकों को यह लग रहा है कि E20 की तरह ही आगे चल कर बिना किसी ऑप्शन ज्यादा इथेनॉल ब्लेंडिंग वाला पेट्रोल ही पेट्रोल पंपों पर मिलेगा। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर के पेट्रोल पंपों पर जल्द ही इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के कई ऑप्शन मिलने शुरू हो सकते हैं। इससे वीइकल ओनर्स को अपनी गाड़ी के इंजन के लिए सही फ्यूल चुनने का ऑप्शन मिल जाएगा।
फ्यूल की सप्लाई के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का निर्देश
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सरकारी ऑइल मार्केटिंग कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ प्राइवेट फ्यूल रिटेलर्स जियो-बीपी मोबिलिटी, नायरा एनर्जी और शेल को E20, E22, E25 और E30 फ्यूल की सप्लाई के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का निर्देश दिया है। यह कदम 15 मई, 2026 को एक सरकारी नोटिफिकेशन के बाद उठाया गया है, जिसके तहत ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने स्टैंडर्ड IS 19850:2026 तैयार किया है, जिसमें E22, E25, E27 और E30 पेट्रोल के लिए फॉर्मल फ्यूल स्पेसिफिकेशन शामिल हैं। इन्हें पेट्रोल इंजन वाले वीइकल्स में यूज के लिए एनहाइड्रस इथेनॉल (anhydrous etahnol) और मोटर गैसोलीन के एडमिक्सचर के तौर पर डिफाइन किया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.85 - 2.21 लाख
Honda SP 125
₹ 88,528 - 96,116
रिटेल आउटलेट्स को करना होगा भारी निवेश
इस नोटिफिकेशन के साथ भारत की फ्यूल सप्लाइ में इथेनॉल की ब्लेंडिंग बढ़ाने की दिशा में एक फॉर्मल स्टेप लिया गया है।। यह डिवेलपमेंट सरकार के अप्रैल 2026 में पूरी तरह से इथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने के प्रस्ताव के तुरंत बाद आया है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार मल्टीपल ब्लेंड ऑप्शन को लागू करने के लिए रिटेल आउटलेट्स को भारी निवेश करना होगा। इसमें अलग-अलग डिस्पेंसिंग यूनिट, अंडरग्राउंड स्टोरेज सिस्टम, ब्लेंडिंग कंट्रोल्स और फ्यूल क्वॉलिटी मॉनिटरिंग मेकैनिज्म शामिल हैं।
एक सरकारी अधिकारी ने मिंट को बताया, 'फ्यूल स्टेशन्स पर बेचे जाने वाले इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की जानकारी को डिस्पेंसिंग पंपों पर साफ-साफ डिस्प्ले करना होगा ताकि ग्राहक आसानी से पहचान सकें कि वे कौन सा फ्यूल खरीद रहे हैं। रिटेल आउटलेट्स को अलग-अलग वेरिएंट्स को लेबल करना होगा।' बताते चलें कि भारत का इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ा है, जो सरकारी आदेशों और बायोफ्यूल इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश के कारण 2014 में लगभग 1.5% से बढ़कर 2025 में लगभग 20% हो गया है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


