भारत में तैयार डस्टर का दुनियाभर में दिखेगा दबदबा, पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना; 5-स्टार सेफ्टी से लैस
रेनो ग्रुप इंडिया के CEO स्टीफन डेबलेस ने कहा कि बिल्कुल नई डस्टर का एक्सपोर्ट शुरू होना रेनो की चेन्नई फैसिलिटी की क्वालिटी, कॉम्पिटिटिवनेस और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को साबित करता है। डस्टर का एक्सपोर्ट शुरू होना भारतीय मैन्युफैक्चरिंग बेस में रेनो के भरोसे को भी दिखाता है।

रेनो इंडिया ने अपनी न्यू डस्टर का ग्लोबल एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। एक्सपोर्ट होने से इस कार की बिक्री में इजाफा होगा। नई डस्टर की 750 यूनिट्स वाली पहली खेप चेन्नई पोर्ट से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो चुकी है। रेनो ने कन्फर्म किया है कि आने वाले महीनों में दूसरे इंटरनेशनल मार्केट में भी एक्सपोर्ट शुरू हो जाएगा। यह एक्सपोर्ट प्रोग्राम रेनो ग्रुप के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन नेटवर्क में भारत की बढ़ती अहमियत को दिखाता है। कंपनी अपनी बड़ी 'futuREady' स्ट्रैटेजी के तहत लोकल मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और एक्सपोर्ट क्षमताओं में लगातार निवेश बढ़ा रही है।
इस मौके पर रेनो ग्रुप इंडिया के CEO स्टीफन डेबलेस ने कहा कि बिल्कुल नई डस्टर का एक्सपोर्ट शुरू होना रेनो की चेन्नई फैसिलिटी की क्वालिटी, कॉम्पिटिटिवनेस और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को साबित करता है। डस्टर का एक्सपोर्ट शुरू होना भारतीय मैन्युफैक्चरिंग बेस में रेनो के भरोसे को भी दिखाता है, खासकर तब जब कंपनी अगले कुछ सालों में देश में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख
Volkswagen Taigun
₹ 10.99 - 19.3 लाख
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
Tata Curvv
₹ 9.7 - 19.1 लाख
उन्होंने देश के मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम, इंजीनियरिंग टैलेंट और बेहतर होते लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए ग्लोबल ऑटोमोटिव एक्सपोर्ट हब के तौर पर भारत की कैपेसिटी पर भी जोर दिया। रेनो ने 2030 तक भारत से सालाना €2 बिलियन का एक्सपोर्ट करने का बड़ा लक्ष्य भी तय किया है, जिसमें फ्यूचर में एक्सपोर्ट की मात्रा इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगी। नई डस्टर भारत में रेनो ग्रुप मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (RGMP) पर बनने वाली रेनो की पहली गाड़ी है।
मौजूदा इंजन और परफॉर्मेंस
नई डस्टर (Duster) में आपको 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसके बेस वैरिएंट में 1.0L Turbo पेट्रोल (TCe 100) इंजन देखने को मिलता है। वहीं, दूसरा 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन(TCe 160) दिया गया है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट में 1.8L का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (E-Tech 160) पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर (1.4 kWh का बैटरी पैक) मिलता है। हाइब्रिड वर्जन शहर में 80% तक EV मोड में चल सकती है, यानी शानदार माइलेज और कम खर्च देखने को मिलेगा। इसके ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
सेफ्टी के लिए 35 एडवांस फीचर्स
नई डस्टर (Duster) में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) से लेकर हिल डिसेंट कंट्रोल सिस्टम तक दिया गया है। इसमें मल्टीपल ड्राइव मोड्स (Eco, Comfort, Perso) भी मिलते हैं। इसके अलावा मजबूत बॉडी और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलता है। इसमें कुल 35 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसे BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
अंदर बैठते ही आपको मिलेगा एक फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। जी हां, क्योंकि इसमें 10.1-इंच की टचस्क्रीन (Google बिल्ट-इन), 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 60+ कनेक्टेड फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड एंड पावर सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (PM2.5 फिल्टर) जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम भी मिलता है। यह SUV अब सिर्फ रफ-एंड-टफ ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी में भी आगे हो गई है। खास बात यह है कि सभी जरूरी कंट्रोल्स को फिजिकल बटन में रखा गया है, जिससे यूज करना आसान है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


