Hindi Newsऑटो न्यूज़India made Mercedes Maybach GLS launched at Rs 2.75 crore, price cut by 42 Lakh
सीधे ₹42 लाख घटी इस SUV की कीमत, भारत में उत्पादन शुरू होते ही सस्ती हुई ये कार

सीधे ₹42 लाख घटी इस SUV की कीमत, भारत में उत्पादन शुरू होते ही सस्ती हुई ये कार

संक्षेप:

मर्सिडीज-बेंज मेबैक GLS (Mercedes-Benz Maybach GLS) अब भारत में 42 लाख तक सस्ती हो गई है। पहले जो सुपर लग्जरी SUV 3.17 करोड़ में मिलती थी, उसकी कीमत अब घटकर 2.75 करोड़ (एक्स-शोरूम) हो गई है।

Jan 15, 2026 12:52 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लग्जरी कार सेगमेंट में बड़ी खबर सामने आई है। मर्सिडीज-बेंज मेबैक GLS (Mercedes-Benz Maybach GLS) अब भारत में 42 लाख तक सस्ती हो गई है। पहले जो सुपर लग्जरी SUV 3.17 करोड़ में मिलती थी, उसकी कीमत अब घटकर 2.75 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। सबसे अहम बात यह है कि कीमत कम होने के बावजूद कार के फीचर्स, इंजन और लग्जरी लेवल में कोई कटौती नहीं की गई है, तो आखिर कीमत में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? आइए जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz Maybach GLS

Mercedes-Benz Maybach GLS

₹ 2.75 - 4.1 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Urus

Lamborghini Urus

₹ 4.18 - 4.57 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Urus Performante

Lamborghini Urus Performante

₹ 4.22 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Land Rover Range Rover

Land Rover Range Rover

₹ 2.31 - 4.25 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
McLaren GT

McLaren GT

₹ 3.72 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maserati MC20

Maserati MC20

₹ 3.69 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

भारत में शुरू हुई मेबैक GLS की लोकल असेंबली

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने पुणे (चाकन) प्लांट में मेबैक GLS (Maybach GLS) की लोकल असेंबली शुरू कर दी है। पहले यह SUV CBU (पूरी तरह इम्पोर्टेड यूनिट) के तौर पर आती थी, जिस पर भारी टैक्स लगता था।

कैसे घटी कीमत?

अब भारत में असेंबली शुरू होने से इम्पोर्ट ड्यूटी कम हो गई है। इसके साथ ही लॉजिस्टिक कॉस्ट घट चुकी है और इसी वजह से कीमत में 42 लाख की सीधी कटौती संभव हो पाई है। दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका के बाद भारत पहला देश बना है, जहां मेबैक GLS (Maybach GLS) की लोकल मैन्युफैक्चरिंग हो रही है।

सेलीब्रेशन एडिशन भी हुआ लॉन्च

लोकल प्रोडक्शन की शुरुआत को सेलिब्रेट करने के लिए मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने मेबैक GLS सेलीब्रेशन एडिशन (Maybach GLS Celebration Edition) भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 4.10 करोड़ रखी गई है। यह एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल है, जिसे 2021 से भारत में मेबैक GLS (Maybach GLS) की मजबूत डिमांड को सम्मान देने के लिए पेश किया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

लोकल असेंबली के बावजूद इंजन और परफॉर्मेंस पूरी तरह पहले जैसी ही है। मेबैक GLS 600 (Maybach GLS 600) में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। इसमें मिलने वाला इंजन 550bhp की पावर (अतिरिक्त 22 bhp) और 250 Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

250 kmph की स्पीड

ये SUV सिर्फ 4.9 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड (इलेक्ट्रॉनिक लिमिट) 250 kmph की है।

कैसा होगा इंटीरियर?

मेबैक GLS का इंटीरियर आज भी इसकी सबसे बड़ी पहचान है। इसमें दो 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक सनब्लाइंड्स, पीछे बैठने वालों के लिए अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन, मसाज फंक्शन, रीक्लाइनिंग सीट्स, साउंड सिस्टम के लिए 13-स्पीकर और बर्मेस्टर सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है।

एक्सटीरियर और टेक्नोलॉजी फीचर्स

2024 फेसलिफ्ट के बाद इसमें नया क्रोम-हैवी फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED लाइट्स और 22-इंच का अलॉय व्हील (23-इंच ऑप्शनल) दिया गया है।


सस्पेंशन और सेफ्टी

सस्पेंशन और सेफ्टी की बात करें तो इसमें एयरमैटिक एयर सस्पेंशन (स्टैंडर्ड), ई-एक्टिव बॉडी कंट्रोल (ऑप्शनल, खास मेबैक मोड के साथ), लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और गॉर्ड 360 सेफ्टी पैकेज मिलता है।

ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

किससे मुकाबला?

भारतीय बाजार में मेबैक GLS (Maybach GLS) का मुकाबला रेंज रोवर (Range Rover) के टॉप-एंड वैरिएंट और बेंटली बेंटागा (Bentley Bentayga) से होता है। यह सेगमेंट उन ग्राहकों के लिए है, जो कीमत से ज्यादा एक्सक्लूसिविटी, स्टेटस और पर्सनलाइजेशन को महत्व देते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।