
इस लग्जरी कार के सामने फीकी पड़ेगी मर्सिडीज, BMW, ऑडी, वोल्वो, जगुआर जैसे ब्रांड; भारत में होगी तैयार
भारतीय बाजार की लग्जरी कार सेगमेंट कुछ ही ब्रांडों तक सीमित है। इनमें जर्मन तिकड़ी मर्सिडीज-बेंज, BMW और ऑडी शामिल है। वहीं, स्वीडिश वोल्वो, इतालवी मसेरती, ब्रिटिश जगुआर और लैंड रोवर जैसी कंपनियां शामिल हैं।
भारतीय बाजार की लग्जरी कार सेगमेंट कुछ ही ब्रांडों तक सीमित है। इनमें जर्मन तिकड़ी मर्सिडीज-बेंज, BMW और ऑडी शामिल है। वहीं, स्वीडिश वोल्वो, इतालवी मसेरती, ब्रिटिश जगुआर और लैंड रोवर जैसी कंपनियां शामिल हैं। अल्फा रोमियो, इनफिनिटी, एक्यूरा, कैडिलैक, लिंकन, जेनेसिस और अन्य ब्रांड फिलहाल भारत में नहीं है। इस बीत हुंडई ने पुष्टि की है कि कंपनी भारत में जेनेसिस लग्जरी कार ब्रांड लॉन्च करेगी। इसे 2027 के करीब लाया जा सकता है। इस डेवलपमेंट की सबसे अच्छी बात यह है कि भारत में लॉन्च होने वाली जेनेसिस लग्जरी कारों को आकर्षक कीमत पर सीकेडी (CKD) के जरिए स्थानीय रूप से असेंबल किया जाएगा।






दक्षिण कोरिया से आने वाला जेनेसिस लग्जरी कार ब्रांड है। यह हुंडई मोटर समूह के कॉर्पोरेट अम्ब्रेला के अंतर्गत आता है। जेनेसिस को लग्जरी और कीमत के बीच सही संतुलन बनाने के लिए जाना जाता है, जो भारत जैसे लागत-सचेत बाजार में कारगर होने की पूरी संभावना है। जेनेसिस के साथ हुंडई का लक्ष्य भारत में वर्तमान में चल रहे लग्जरी ब्रांडों को कड़ी टक्कर देना है। जेनेसिस इंडिया का लॉन्च प्रमुख ऑटोमोटिव बाजारों में विस्तार रणनीति का एक हिस्सा है। पिछले 8 सालो में जेनेसिस ने G70, G80 और G90 सेडान, GV70 और GV80 ICE SUVs और GV60 EV और GV70 EV जैसे मॉडलों सहित 10 लाख यूनिट की बिक्री हासिल की है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai i20
₹ 7.04 - 11.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 6.54 - 9.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
शुरुआत में हुंडई जेनेसिस CKD रूट अपना सकती है, जिसमें व्हीकल को CKD किट के रूप में देश में लाया जाएगा और फिर उन्हें यहीं असेंबल किया जाएगा। सप्लाई सीरीज और स्थानीय विक्रेताओं के आधार पर कंपनी पूरी तरह से लोकल मैन्युफैक्चरिंग भी अपना सकती है। कंपनी जेनेसिस ब्रांड के साथ भारतीय ग्राहकों के लिए 'एलिवेटेड लग्जरी' का वादा कर रही है। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि भारत में कौन से व्हीकल लॉन्च होंगे। भारत के लिए जेनेसिस पोर्टफोलियो में GV80 SUV शामिल होने की संभावना है, जिसे भारत में कई मौकों पर देखा गया है और हुंडई ने देश में GV80 और GV80 कूपे का भी ट्रेडमार्क कराया है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




