आज सिर्फ 3 घंटे के लिए खुलेगी इस ई-मोटरसाइकिल की बुकिंग विंडो, 501Km रेंज; ₹50000 सस्ती भी मिलेगी

Apr 17, 2026 10:47 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड ये 2.7 सेकेंड में पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी IDC रेंज 501 किलोमीटर है। कंपनी इस मोटरसाइकिल पर 3 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है।

आज सिर्फ 3 घंटे के लिए खुलेगी इस ई-मोटरसाइकिल की बुकिंग विंडो, 501Km रेंज; ₹50000 सस्ती भी मिलेगी

ओला इलेक्ट्रिक अपनी सबसे दमदार और देश की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली रोडस्टर X+ की बिक्री आज से शुरू कर रही है। दरअसल, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसकी पर्चेज विंडो शाम 6 बजे से लाइव हो जाएगी। ये सिर्फ 3 घंटे यानी 9 बजे तक के लिए ही खुलेगी। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसकी IDC रेंज 501 किलोमीटर है। इस शानदार रेंज के साथ ये देश की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी है। सबसे जरूरी बात ये है कि वैसे तो इस ई-मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपए है, लेकिन कंपनी अभी इसे 1.40 लाख रुपए में दे रही है। यानी ग्राहकों को पूरे 50,000 रुपए का बेनिफिट मिलेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hero Lectro WINN-X

Hero Lectro WINN-X

₹ 49,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Lectro WINN

Hero Lectro WINN

₹ 49,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toutche Electric Heileo M100

Toutche Electric Heileo M100

₹ 46,990 - 50,990

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
EMotorad Doodle

EMotorad Doodle

₹ 49,000 - 52,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toutche Electric Heileo H100

Toutche Electric Heileo H100

₹ 46,990 - 50,990

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
EMotorad T-Rex

EMotorad T-Rex

₹ 44,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ओला रोडस्टर X+ के बैटरी पैक और रेंज
ओला ने रोडस्टर X प्लस को 2 बैटरी पैक में लॉन्च किया है। इसमें 4.5 किलोवाट और 9.1 किलोवाट बैटरी पैक शामिल हैं। इसमें 11 किलोवाट पीक पावर वाली मोटर मिलती है। इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड ये 2.7 सेकेंड में पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी IDC रेंज 501 किलोमीटर है। कंपनी इस मोटरसाइकिल पर 3 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है।

ओला रोडस्टर X के वैरिएंट और एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटबैटरीरेंजकीमत
रोडस्टर X2.5kWh140 km₹99,999
रोडस्टर X3.5kWh196 km₹78,273
रोडस्टर X4.5kWh252 km₹88,273
रोडस्टर X+4.5kWh252 km₹90,273
रोडस्टर X+9.1kWh501 km₹189,999

ओला रोडस्टर X प्लस की खास बातें

ओला रोडस्टर X प्लस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3 राइडिंग मोट मिलते हैं, जिसमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट राइडिंग मोड शामिल हैं। इससे राइडर दिन के मूड के हिसाब से राइड कर सकता है। यदि आप छुट्टियों पर जा रहे हैं तब इसके वेकेशन मोड में डालने पर बैटरी की लाइफ कई हफ्तों तक उतने प्रतिशत पर ही बनी रहती है।

कंपनी इस मोटरसाइकिल में हिडन अपडेट का दावा करती है। यानी इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के ज्यादातर अपडेट रात में उस वक्त होते हैं, जब राइडर सो रहा होता है। यानी सुबह उठने पर ये और बेहतर हो जाती है। खास बात ये है कि इसे अपडेट कराने के लिए आपको कंपनी के किसी सर्विस सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होती।

इस मोटरसाइकिल में जियोफेंसिंग का फीचर मिलता है। यानी आपकी मोटरसाइकिल तय सीमा के बाहर कोई लेकर नहीं जा सकता। इतना ही नहीं, आप मोटरसाइकिल की रियल लोकेशन का पता भी लगा सकता है। इसे टाइम फेंसिंग की मदद से आप लॉक भी कर सकते हैं।

कंपनी के दावे के मुताबिक, इससे यूजर रनिंग कॉस्ट पर 15X तक बचत कर सकते हैं। वहीं, 3 साल के अंदर इस मोटरसाइकिल की पूरी कीमत वसूल हो जाएगी। जैसे यदि आप हर दिन 50Km का सफर तय करते हैं, तब आप महीने के 3,777 रुपए और साल के 45,324 रुपए बचाएंगे। यानी 3 साल में 135,972 रुपए की बचत होगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।