देश की सबसे सस्ती कार, कीमत सिर्फ ₹3.50 लाख और माइलेज 32Km से ज्यादा; अभी ₹37500 की छूट

Mar 05, 2026 07:54 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

देश की सबसे सस्ती कार मारुति एस-प्रेसो है। बीते साल फेस्टिव सीजन के दौरान जब GST 2.0 लागू किया गया था, तब कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती करने के साथ एडिशन कटौती भी की थी। जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटकर 3.50 लाख रुपए हो गई थी। अब कंपनी इस महीने यानी मार्च में इस पर 37,000 रुपए के फायदे दे रही है।

देश की सबसे सस्ती कार, कीमत सिर्फ ₹3.50 लाख और माइलेज 32Km से ज्यादा; अभी ₹37500 की छूट

देश की सबसे सस्ती कार मारुति एस-प्रेसो है। बीते साल फेस्टिव सीजन के दौरान जब GST 2.0 लागू किया गया था, तब कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती करने के साथ एडिशन कटौती भी की थी। जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटकर 3.50 लाख रुपए हो गई थी। अब कंपनी इस महीने यानी मार्च में इस पर 37,000 रुपए के बेनिफिट दे रही है। ग्राहकों को इसके सभी वैरिएंट पर 10,000 रुपए तक के कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए के एक्सचेंज या 25,000 रुपए के स्क्रैपेज बेनिफिट और 2,500 रुपए तक के कॉर्पोरेट ऑफर दे रही है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 3.50 लाख रुपए से 5.25 लाख रुपए तक हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
मारुति एस-प्रेसो वैरिएंट वाइज नई कीमतें
1.0L Petrol-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमतचेंज %
STD (O)Rs. 4,26,500-Rs. 76,600Rs. 3,49,900-17.96%
LXI (O)Rs. 4,99,500-Rs. 1,19,600Rs. 3,79,900-23.94%
VXI (O)Rs. 5,21,499-Rs. 91,599Rs. 4,29,900-17.56%
VXI Plus (O)Rs. 5,50,500-Rs. 70,600Rs. 4,79,900-12.82%
1.0L Petrol-Auto (AMT)
VXI (O)Rs. 5,71,500-Rs. 96,600Rs. 4,74,900-16.90%
VXI Plus (O)Rs. 6,00,500-Rs. 75,600Rs. 5,24,900-12.59%
1.0L CNG-Manual
LXI (O)Rs. 5,91,500-Rs. 1,29,600Rs. 4,61,900-21.91%
VXI (O)Rs. 6,11,500-Rs. 99,600Rs. 5,11,900-16.29

मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस कार में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। मारुति एस प्रेसो के माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और सीएनजी वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।

मारुति एस प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, सेफ्टी के लिए अभी इसमें डुअल एयरबैग ही मिलते हैं। कंपनी जल्द ही इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर अपडेट करेगी। इसकी पुरानी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपए है। यानी अब इसके बेस वैरिएंट को खरीदना 76,000 सस्ता हो गया है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।