130Km की स्पीड पर भी हैंड्स-फ्री ड्राइविंग करेगी ये ई-कार, रेंज 720Km से ज्यादा; लग्जरी इंटीरियर से लैस
अपडेटेड 7 सीरीज को एक अट्रैक्टिव प्रोफाइल मिलता है, जिसमें एल्युमिनिटेड किडनी ग्रिल और क्रिस्टल-स्टाइल हेडलाइट्स प्रमुख हैं। साइड्स की साफ-सुथरी सतह और नए डिजाइन वाले लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ खूबसूरती से तैयार किया गया रियर सेक्शन इसकी अन्य खासियतों में से हैं।

BMW 7 सीरीज के अपडेटेड वर्जन की ग्लोबल स्तर पर शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद है कि ये भारत में साल के आखिर तक या 2027 की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। पहली बार 1977 में लॉन्च हुई यह फ्लैगशिप सेडान लगातार कंपनी के लिए टेक्नोलॉजी इन्नोवेटर में आगे रही है। इसकी लेटेस्ट 7वीं जनरेशन BMW की न्यू क्लास फिलॉसफी से इंस्पायर्ड नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेटेड करके इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। इसे जुलाई 2026 से दुनिया भर के बाजारों में उतारा जाएगा। फिलहाल, भारत में 7 सीरीज की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.83 करोड़ रुपए है। ये 740d M स्पोर्ट और 740i M स्पोर्ट वैरिएंट में उपलब्ध है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ऊपर प्लेस ये कार उन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करती है, जो धीरे-धीरे पूरी लाइनअप में शामिल की जाएगी। डिजाइन की बात करें तो, अपडेटेड 7 सीरीज को एक अट्रैक्टिव प्रोफाइल मिलता है, जिसमें एल्युमिनिटेड किडनी ग्रिल और क्रिस्टल-स्टाइल हेडलाइट्स प्रमुख हैं। साइड्स की साफ-सुथरी सतह और नए डिजाइन वाले लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ खूबसूरती से तैयार किया गया रियर सेक्शन इसकी अन्य खासियतों में से हैं।
लकड़ी, कांच, लेदर का इंटीरियर
ग्राहक इस कार के लिए एम स्पोर्ट और एम स्पोर्ट प्रो पैकेज चुन सकते हैं, जबकि BMW के पर्सनलाइजेशन ऑप्शन में डुअल-फिनिश पेंटवर्क और 20-इंच से 22-इंच तक के व्हील साइज शामिल हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें लेदर, लकड़ी, धातु और कांच जैसी हाई-क्वालिटी वाली सामग्रियों को न्यूनतम लेआउट के साथ लगाया किया गया है। इसके मेन इक्युपमेंट में ऑपरेटिंग सिस्टम X के साथ लेटेस्ट BMW पैनोरैमिक iDrive सिस्टम और एक नया पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हैं।
पैसेंजर्स के लिए एडवांस्ड थिएटर स्क्रीन
पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए 8K स्ट्रीमिंग कैपेसिटी वाली एडवांस्ड थिएटर स्क्रीन लगाई गई है। साथ ही, डॉल्बी एटमॉस के साथ बॉवर्स एंड विल्किंस ऑडियो सिस्टम, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पैनोरैमिक ग्लास रूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और एग्जीक्यूटिव लाउंज सीटिंग भी उपलब्ध हैं। 7 सीरीज में माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल और डीजल इंजन, प्लग-इन हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वैरिएंट समेत कई प्रकार के पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं।
720Km से ज्यादा की रेंज
सिलेंड्रिकल बैटरी सेल का उपयोग करने वाली 6वीं जनरेशन की eDrive टेक्नोलॉजी से ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक वर्जन अब 720Km से ज्यादा की WLTP रेंज देता है। चार्जिंग और एनर्जी मैनेजमेंट को इंटेलिजेंट रूट प्लानिंग, एडैप्टिव रिक्यूपरेशन और कॉस्ट-इफिसियंट चार्जिंग के लिए एनर्जी नेटवर्क के साथ इंटीग्रेशन किया जाता है। सेडान में एडैप्टिव टू-एक्सल एयर सस्पेंशन भी स्टैंडर्ड के रूप में दिया गया है।
130Kmph पर हैंड्स-फ्री ड्राइविंग
इंटीग्रल एक्टिव स्टीयरिंग और एडवांस्ड चेसिस कंट्रोल जैसे ऑप्शनल सिस्टम, सिम्बायोटिक ड्राइव के अंतर्गत AI-सपोर्टेड ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स के साथ मिलकर आंशिक रूप से ऑटोमैटिक ड्राइविंग और एडवांस्ट पार्किंग कैपेबिलिटीज प्रदान करते हैं। 130 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड पर हैंड्स-फ्री हाईवे ड्राइविंग और नेविगेशन-असिस्ट अर्बन ड्राइविंग जैसे फीचर्स संभव हैं। नई 7 सीरीज का प्रोडक्शन जर्मनी में BMW की डिंगोल्फिंग प्लांट में होगा।



