अगर मुझे खरीदनी होती ज्यादा बूट स्पेस वाली सस्ती SUV, तो इन 5 में से कोई एक चुनता; 446L तक मिलती है जगह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आजकल SUV सेगमेंट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। खासकर सब-4 मीटर SUV लोगों को इसलिए पसंद आती हैं क्योंकि इनका साइज शहर में चलाने के लिए सुविधाजनक होता है। ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा मिलता है।

If i were to buy an affordable suv with ample boot space i would choose one of these five
बूट स्पेस
Kia Syros EV
केवल
₹17,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

आजकल SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। खासकर सब-4 मीटर SUV लोगों को इसलिए पसंद आती हैं क्योंकि इनका साइज शहर में चलाने के लिए सुविधाजनक होता है। ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा मिलता है और कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती। लेकिन जब फैमिली के साथ लंबी यात्रा की बात आती है तो बूट स्पेस भी काफी मायने रखता है। अगर आप भी ऐसी कॉम्पैक्ट SUV तलाश रहे हैं जिसमें सामान रखने की अच्छी जगह मिले, तो मार्केट में कुछ शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर मैंने खुद इन कारों को टेस्ट किया है। अगर मुझे खुद अपने लिए ज्यादा बूट स्पेस वाली गाड़ी खरीदनी हो तो मैं इनमें से ही किसी एक को चुनूंगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल₹10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Nexon
₹ 7.4 - 14.4 लाख
EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
EMI केवल₹10,500/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.79 - 15.04 लाख
EMI केवल₹10,200/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें

Skoda Kylaq

सबसे ज्यादा बूट स्पेस देने वाली इस लिस्ट की पहली SUV स्कोडा काइलाक है। इसमें 446 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में काफी ज्यादा है। इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 113bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है।

Kia Syros

किआ साइरोस भी उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें छोटी SUV में ज्यादा सामान रखने की जगह चाहिए। इसमें 390 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। पावरट्रेन की बात करें तो पेट्रोल वैरिएंट में 1.0-लीटर टर्बो इंजन 118.3bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क देता है। जबकि 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन 114.4bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है।

Tata Nexon

टाटा नेक्सन इस सेगमेंट की सबसे चर्चित SUV में से एक है और बूट स्पेस के मामले में भी पीछे नहीं है। इसमें 382 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118bhp और 170 Nm का टॉर्क देता है। जबकि 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन 114bhp और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है।

Hyundai Venue

हुंडई वेन्यू भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें 375 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं। अलग-अलग इंजन के साथ 5-स्पीड और 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है।

Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO इस लिस्ट की पांचवीं SUV है। इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल के दो ऑप्शन और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन करीब 110bhp और 128.7bhp तक की पावर देता है। जबकि डीजल इंजन 115bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये है।

डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़अगर मुझे खरीदनी हो ज्यादा बूट स्पेस वाली सस्ती SUV, तो इन 5 में से कोई एक चुनता