अगर मुझे लेनी होती ADAS से लैस कार तो मैं इन 3 मॉडलों में से ही कोई एक चुनता, जान लीजिए खासियत
कम रोशनी, सामने से आती तेज हेडलाइट्स और अचानक सामने आने वाले जानवरों या गाड़ियों की वजह से हादसों का डर बना रहता है। ऐसे में 'एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम' यानी ADAS टेक्नोलॉजी किसी वरदान से कम नहीं है।

भारत के हाईवे अब पहले से काफी बेहतर हो गए हैं। हालांकि, रात के समय इन पर गाड़ी चलाना आज भी एक बड़ी चुनौती है। कम रोशनी, सामने से आती तेज हेडलाइट्स और अचानक सामने आने वाले जानवरों या गाड़ियों की वजह से हादसों का डर बना रहता है। ऐसे में 'एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम' यानी ADAS टेक्नोलॉजी किसी वरदान से कम नहीं है। यह तकनीक न केवल ड्राइवर को सतर्क रखती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद ब्रेक लगाकर जान भी बचा सकती है। मैंने खुद एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर कई शानदार कारों को टेस्ट किया है जिनमें ADAS मौजूद है। अगर मुझे किसी को सलाह देनी हो तो मैं नीचे दिए गए इन 3 मॉडलों में से ही किसी एक को चुनूंगा। आइए जानते हैं सभी तीनों मॉडलों की खासियत के बारे में विस्तार से।






किआ सेल्टोस
किआ सेल्टोस में लेवल-2 ADAS सूट में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और 'ब्लाइंड व्यू मॉनिटर' जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो रात के वक्त लेन बदलने में बहुत मददगार होते हैं। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉयडेंस सिस्टम भी है जो अंधेरे में किसी रुकावट को भांपकर ड्राइवर को अलर्ट कर देता है। सेल्टोस अपनी दमदार बिल्ड क्वालिटी और 360-डिग्री कैमरा के साथ सेफ्टी का एक मजबूत घेरा तैयार करती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 8 लाख - 1.37 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 8.67 - 15.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carnival
₹ 63.91 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हुंडई वेन्यू
अगर आप कम बजट में ADAS का फायदा उठाना चाहते हैं तो हुंडई वेन्यू एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह सब-4 मीटर सेगमेंट की उन चुनिंदा कारों में से है जो लेवल-2 ADAS के साथ आती है। इसका लेन कीपिंग असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग सिस्टम रात में हाईवे पर गाड़ी को सही दिशा में रखने में मदद करता है। वेन्यू का कॉम्पैक्ट साइज और स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स इसे शहरी और हाईवे दोनों ड्राइविंग के लिए खास बनाते हैं।
होंडा एलिवेट
होंडा की गाड़ियां अपनी मजबूती और भरोसे के लिए जानी जाती हैं। एलिवेट भी इससे अलग नहीं है। इसमें 'होंडा सेंसिंग' टेक्नोलॉजी मिलती है जो कैमरा बेस्ड ADAS सिस्टम है। रात के समय इसकी 'ऑटो हाई-बीम' सुविधा बहुत काम आती है, जो सामने से आ रहे गाड़ियों को देखकर खुद रोशनी एडजस्ट कर लेती है। इसके अलावा, इसका कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम (CMBS) रात की ड्राइविंग में एक्स्ट्रा सेफ्टी देता है।
डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


