खराब रास्तों पर सफर करने के लिए मैं इन 5 SUV में से ही किसी एक को खरीदता, जानिए इसकी खासियत
गूगल मैप्स पर भरोसा करके अक्सर हम ऐसी सड़कों पर पहुंच जाते हैं जहां गाड़ी चलाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में एक आम कार जवाब दे सकती है। हालांकि, कुछ ऐसी खास SUV हैं जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों को भी आसानी से पार कर लेती हैं।

गूगल मैप्स पर भरोसा करके अक्सर हम ऐसी सड़कों पर पहुंच जाते हैं जहां गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में एक आम कार जवाब दे सकती है। हालांकि, कुछ ऐसी खास SUV हैं जो कीचड़, पत्थरों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों को भी आसानी से पार कर लेती हैं। इन गाड़ियों का दमदार इंजन और मजबूत बनावट आपको कभी बीच रास्ते में नहीं छोड़ेगी। मैंने खुद एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर 5 कारों को चलाकर टेस्ट किया है। अगर मुझे किसी को सलाह देनी है तो मैं इन 5 मॉडलों में से ही किसी एक को चुनूंगा।






मारुति सुजुकी जिम्नी
जिम्नी अपनी '4x4' काबिलियत के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत के संकरे पहाड़ी रास्तों के लिए यह एकदम फिट बैठती है। इसका हल्का वजन और छोटा साइज इसे उन जगहों से भी निकाल ले जाता है जहां बड़ी गाड़ियाँ फंस सकती हैं। इसमें लगा 'ऑलग्रिप प्रो' सिस्टम खराब से खराब जमीन पर भी टायरों की पकड़ ढीली नहीं होने देता। अगर गूगल मैप्स आपको किसी तंग गली या पथरीले मोड़ पर ले जाए, तो जिम्नी बिना डरे आगे बढ़ती रहती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery
₹ 1.25 - 1.39 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Range Rover Velar
₹ 87.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery Sport
₹ 67.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा थार
महिंद्रा थार सिर्फ एक गाड़ी नहीं बल्कि खराब रास्तों की रानी मानी जाती है। इसका ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे बड़े पत्थरों और गहरे गड्ढों को आसानी से पार करने में मदद करता है। इसके टायरों की ग्रिप इतनी जबरदस्त है कि यह गीली मिट्टी और रेत में भी नहीं फंसती। थार की सबसे बड़ी खूबी इसकी मजबूती है जो आपको भरोसा दिलाती है कि चाहे रास्ता कितना भी टूटा-फूटा क्यों न हो, आप सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे।
फोर्स गुरखा
फोर्स गुरखा उन लोगों के लिए बनी है जो रास्तों की परवाह किए बिना एडवेंचर पर निकल जाते हैं। इसमें लगा 'स्नोर्कल' इसे पानी से भरे रास्तों और गहरी नदियों को पार करने की गजब की ताकत देता है। इसकी बनावट एक टैंक जैसी है जो उबड़-खाबड़ जमीन पर भी स्थिर रहती है। अगर रास्ता पूरी तरह से गायब हो जाए और सिर्फ चट्टानें नजर आएं, तब भी गुरखा के डिफरेंशियल लॉक इसे आसानी से आगे धकेलते रहते हैं।
टोयोटा फॉर्च्यूनर
टोयोटा फॉर्च्यूनर अपनी बेमिसाल रिलायबिलिटी और ताकत के लिए जानी जाती है। यह सालों-साल खराब रास्तों पर बिना किसी खराबी के चल सकती है। इसका भारी-भरकम चेसिस और पावरफुल इंजन इसे कच्ची सड़कों पर भी तेज रफ्तार से चलने की आजादी देता है। फॉर्च्यूनर के अंदर बैठे यात्रियों को बाहर के रास्तों की मुश्किलों का पता तक नहीं चलता, क्योंकि इसका सस्पेंशन झटकों को बहुत अच्छे से सोख लेता है। यह गाड़ी लग्जरी और रफ-एंड-टफ परफॉर्मेंस का एक शानदार मेल है।
लैंड रोवर डिफेंडर
लैंड रोवर डिफेंडर को दुनिया की सबसे बेहतरीन ऑफ-रोडिंग एसयूवी माना जाता है। इसमें टेक्नोलॉजी और पावर का अद्भुत संगम है। इसमें लगे मॉडर्न सेंसर्स और 'टेरेन रिस्पॉन्स' सिस्टम जमीन के हिसाब से गाड़ी की सेटिंग्स को खुद बदल लेते हैं। चाहे रेगिस्तान की तपती रेत हो या बर्फीले पहाड़, डिफेंडर हर जगह अपनी बादशाहत कायम रखती है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए है जो गूगल मैप्स की गलतियों को एक नए रोमांच की तरह एन्जॉय करना चाहते हैं।
डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


