1000 KM की रोड ट्रिप के लिए मैं इन 5 में से ही किसी एक SUV को चुनूंगा, मिलेगा पूरा कंफर्ट

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

लंबे रोड ट्रिप के दौरान गाड़ी का सस्पेंशन, सीटों की कुशनिंग और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट हो जाते हैं। बता दें कि भारतीय मार्केट में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो दमदार होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हैं।

1000 KM की रोड ट्रिप के लिए मैं इन 5 में से ही किसी एक SUV को चुनूंगा, मिलेगा पूरा कंफर्ट

जब बात 1000 किलोमीटर से उससे ज्यादा के लंबी रोड ट्रिप की आती है तो गाड़ी का कम्फर्ट ज्यादा जरूरी हो जाता है। लंबे रोड ट्रिप के दौरान शरीर की थकान कम करने के लिए गाड़ी का सस्पेंशन, सीटों की कुशनिंग और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट हो जाते हैं। बता दें कि मौजूदा समय में भारतीय मार्केट में कई ऐसे मॉडल हैं जो दमदार होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हैं। एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर मैंने खुद 5 एसयूवी को चलाकर टेस्ट किया है। अगर मुझे इस काम के लिए नई कार खरीदनी हो तो मैं इनमें से ही किसी एक एसयूवी को चुनूंगा। आइए जानते हैं सभी पांचों मॉडलों की खासियत और कीमते के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

स्कोडा कायलाक

स्कोडा की यह सब-4 मीटर एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे आरामदायक सवारी देने के लिए जानी जाती है। इसमें 1.0 लीटर का TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो भारतीय सड़कों की ऊबड़-खाबड़ स्थितियों को आसानी से झेलने के लिए ट्यून किया गया है। लंबे रोड ट्रिप के लिए इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मार्केट में इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

भरोसेमंद होने के साथ-साथ ग्रैंड विटारा लंबी दूरी के सफर के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है। इससे न केवल शानदार माइलेज देती है बल्कि रिफाइंड ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी देती है। गाड़ी में मिलने वाली वेंटिलेटेड सीटें, रियर सनशेड और 360-डिग्री कैमरा पूरे ट्रिप को कंफर्टेबल बनाते हैं। मार्केट में इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये हैं।

जीप कंपास

जीप कंपास उन लोगों के लिए है जो मजबूती के साथ लग्जरी कम्फर्ट चाहते हैं। इसका 2.0 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन हाईवे पर एक बेहतरीन पावर डिलीवरी देता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और बेहतरीन सीटिंग कंफर्ट मिलता है, जो लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को खुलापन महसूस कराता है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख से शुरू होती है।

हुंडई क्रेटा

भारत की सबसे पसंदीदा एसयूवी क्रेटा अपने ढ़ेर सारे फीचर्स के लिए मशहूर है। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, वेंटिलेटेड सीटें और ठंडी ग्लोवबॉक्स जैसे फीचर्स गर्मी के मौसम में लंबी दूरी तय करने में मददगार साबित होती हैं। क्रेटा का सस्पेंशन सॉफ्ट है जो शहर और हाईवे दोनों जगह शानदार राइड क्वालिटी देता है। हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये से शुरू होती है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर

फॉर्च्यूनर एक ऐसी एसयूवी है जो अपनी मजबूती और 'रोड प्रेजेंस' के लिए पहचानी जाती है। इसका पावरफुल 2.8 लीटर डीजल इंजन और 4x4 की कैपिसिटी इसे दुर्गम रास्तों पर भी 1000 किमी की यात्रा के लिए तैयार बनाती है। बड़ी और चौड़ी सीटों के साथ इसमें वेंटिलेशन और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे आरामदायक फीचर्स दिए गए हैं। यह गाड़ी उन परिवारों के लिए बेस्ट है जो लंबी ट्रिप पर हर तरह के रास्तों को बेफिक्र होकर पार करना चाहते हैं। टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत करीब 35 लाख रुपये से शुरू होती है।

डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।