अपनी फैमिली की सेफ्टी के लिए मैं इन 5 कॉम्पैक्ट SUV में से ही कोई एक खरीदता, सबको मिली है 5-स्टार रेटिंग

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों ने बीते कुछ सालों से कार खरीदते समय सेफ्टी को प्रायोरिटी देना शुरू कर दिया है। इसके बाद कार निर्माता कंपनियां भी अपनी कारों के सेफ्टी फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

अपनी फैमिली की सेफ्टी के लिए मैं इन 5 कॉम्पैक्ट SUV में से ही कोई एक खरीदता, सबको मिली है 5-स्टार रेटिंग

भारतीय ग्राहकों ने बीते कुछ सालों से कार खरीदते समय सेफ्टी को प्रायोरिटी देना शुरू कर दिया है। इसके बाद कार निर्माता कंपनियां भी अपनी कारों के सेफ्टी फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। भारतीय मार्केट में कई ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी मौजूद हैं जिन्हें सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर मैंने भी इन एसयूवी को बेहद करीब से देखा है। कई एसयूवी को टेस्ट करने के बाद मैंने खुद के एक्सपीरियंस से इन 5 मॉडलों को चुना है। अगर मुझे खुद आज कोई अच्छी सेफ्टी वाली कार चुननी हो तो ये 5 मॉडल सबसे उपर होंगे। आइए जानते हैं इन 5 कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन भारत की उन चुनिंदा कारों में से है जिसे Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसके नए मॉडल में 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.00 लाख से 15.80 लाख रुपये के बीच जाती है।

महिंद्रा XUV 3XO

महिंद्रा की इस नई SUV ने सेफ्टी के मामले में बेंचमार्क सेट किया है। इसे Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग हासिल है। इसमें लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है जो ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा, इसमें सभी पहियों में डिस्क ब्रेक और 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। भारतीय मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख से 15.49 लाख रुपये तक जाती है।

स्कोडा कुशाक

स्कोडा कुशाक को Global NCAP के नए और कठिन टेस्ट प्रोटोकॉल में 5-स्टार मिले हैं। यह कार इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), मल्टी-कोलिजन ब्रेक और रोल-ओवर मिटिगेशन जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है। इसकी बॉडी शेल की मजबूती इसे तेज रफ्तार पर भी बेहद स्थिर और सुरक्षित रखती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.89 लाख से 18.79 लाख रुपये तक जाती है।

टाटा पंच

टाटा पंच को भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, और ब्रेक स्वे कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं जो अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी को फिसलने से बचाते हैं। छोटे परिवार और शहर में ड्राइविंग के लिए यह एक 'माइक्रो SUV' पावरहाउस है। टाटा पंच की एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख से 10.20 लाख रुपये तक जाती है।

फॉक्सवैगन टाइगुन

टाइगुन अपनी बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। इसे Global NCAP से 5-स्टार रेटिंग हासिल है। इसमें सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक (EDL) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह कार न केवल सुरक्षित है, बल्कि चलाने में भी काफी स्पोर्टी और स्टेबल महसूस होती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.70 लाख से 20.00 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।