रियर सीट कम्फर्ट के लिए मैं खुद इन 3 में से कोई एक SUV को खरीदता, इनमें हुंडई क्रेटा भी शामिल
जब भी हम नई कार खरीदने की सोचते हैं तो हमारा फोकस इंजन, माइलेज और लुक पर जाकर टिक जाता है। हालांकि, अगर आप खुद ड्राइव करने की बजाय पीछे की सीट पर बैठकर सफर करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है।

जब भी हम नई कार खरीदने की सोचते हैं तो हमारा फोकस इंजन, माइलेज और लुक पर जाकर टिक जाता है। हालांकि, अगर आप खुद ड्राइव करने की बजाय पीछे की सीट पर बैठकर सफर करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए 'रियर सीट कम्फर्ट' सबसे ज्यादा मायने रखता है। एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर मैंने खुद ऐसी 3 एसयूवी को टेस्ट किया है जिसका रियर सीट कम्फर्ट शानदार है। अगर मुझे खुद किसी को सलाह देनी हो तो मैं इन 3 एसयूवी में से ही किसी एक को चुनूंगा।






हुंडई क्रेटा
भारत की सबसे पसंदीदा मिड-साइज SUV क्रेटा केवल अपने फीचर्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन रियर सीट स्पेस के लिए भी जानी जाती है। इसकी पिछली सीटों पर बैठने के बाद आपको पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम मिलता है जिससे लंबे सफर में थकान नहीं होती। इसमें मिलने वाले रियर सनशेड्स और दो-स्टेप रिक्लाइनिंग सीटें इसे और भी खास बनाती हैं। अगर आपका बजट 15-20 लाख के आसपास है, तो क्रेटा की पिछली सीट आपको एक प्रीमियम अहसास कराएगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Gloster
₹ 41.07 - 46.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एमजी ग्लोस्टर
अगर आपको किसी चलते-फिरते महल जैसा अनुभव चाहिए, तो एमजी ग्लोस्टर एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस बड़ी SUV की दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें दी गई हैं, जो सोफे की तरह आरामदायक महसूस होती हैं। इसकी सीटें न केवल बड़ी हैं, बल्कि उनमें वेंटिलेशन और मसाज जैसे लग्जरी फीचर्स भी मिलते हैं। ग्लोस्टर का सस्पेंशन इतना स्मूथ है कि खराब रास्तों पर भी अंदर बैठे यात्रियों को झटके महसूस नहीं होते।
टोयोटा फॉर्च्यूनर
फॉर्च्यूनर अपनी मजबूती और दबदबे के लिए जानी जाती है लेकिन इसका रियर सीट कम्फर्ट भी काफी सॉलिड है। हालांकि, यह लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर बनी है। फिर भी इसकी सीटें लंबी दूरी के लिए बहुत आरामदायक मानी जाती हैं। इसमें बैठने पर जो ऊंची पोजिशन और सड़क का नजारा मिलता है, वह किसी दूसरी गाड़ी में नहीं मिलता।
डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


