अपनी फैमिली के लिए मैं इन 5 में कोई एक सनरूफ वाली कार खरीदता, सभी मॉडल ₹8 लाख से भी सस्ते

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

अब सनरूफ वाली कार लोगों के बजट में मौजूद हैं। वहीं, इसमें मल्टीपल ऑप्शन भी शामिल हैं। अब कंपनियां भी ज्यादातर कारों में सनरूफ को शामिल करने लगी हैं। जहां तक सनरूफ वाली कारों की बात है तो इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख रुपए से शुरू हो जाती है।

अपनी फैमिली के लिए मैं इन 5 में कोई एक सनरूफ वाली कार खरीदता, सभी मॉडल ₹8 लाख से भी सस्ते

देश के अंदर पिछले कुछ सालों में सनरूफ वाली कारों का बिक्री में तेजी आई है। खास बात ये है कि अब सनरूफ वाली कार लोगों के बजट में मौजूद हैं। वहीं, इसमें मल्टीपल ऑप्शन भी शामिल हैं। अब कंपनियां भी ज्यादातर कारों में सनरूफ को शामिल करने लगी हैं। जहां तक सनरूफ वाली कारों की बात है तो इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख रुपए से शुरू हो जाती है। जबकि, पहले इसके लिए 10 लाख से ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ते थे। ऐसे में हम यहां सनरूफ फीचर वाली 5 ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं जो कम कीमत की वजह से आपके बजट में ठीक बैठती हैं। इनमें से कई कार मैं भी अपनी फैमिली के लिए खरीदना पसंद करता।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1. Hyundai i20
सनरूफ वैरिएंट की कीमत: ₹6.99 लाख से शुरू

हुंडई i20 को फरवरी 2026 में अपडेट किया गया है, जिसके बाद ये प्रीमियम हैचबैक भारत में सनरूफ वाली सबसे सस्ती कार बन गई है। i20 मैग्ना ट्रिम से ही सिंगल-पेन सनरूफ उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए है। इस कार में 83hp पावर वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन भी मिलते हैं। i20 के ज्यादा स्पेसिफिकेशन वाले वैरिएंट में सनरूफ के लिए वॉइस-पावर्ड ऑपरेशन फीचर भी दिया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.8 - 9.57 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 5.99 - 10.57 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai i20 N Line

Hyundai i20 N Line

₹ 9.14 - 11.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz Racer

Tata Altroz Racer

₹ 9.49 - 10.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
हुंडई i20 सनरूफ वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमतें
ट्रिम1.2 P MT1.2 P CVT1.0 Turbo P MT
MagnaRs 6.99 lakhRs 8.13 lakh-
SportzRs 7.74 lakhRs 8.75 lakh-
Sportz (O)Rs 8.28 lakhRs 9.20 lakh-
AstaRs 8.61 lakh--
Asta (O)Rs 9.15 lakh--
N Line N6--Rs 9.22 lakh

2. Tata Punch
सनरूफ वैरिएंट की कीमत: ₹7.34 लाख से शुरू

अपडेट टाटा पंच के प्योर प्लस S ट्रिम से ही सिंगल-पेन सनरूफ मिलने लगता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.34 लाख रुपए है। यह 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 88hp पेट्रोल और 73hp CNG वर्जन में उपलब्ध है। पंच प्योर प्लस S के लिए गियरबॉक्स ऑप्शन में पेट्रोल और CNG वर्जन के लिए 5-स्पीड मैनुअल शामिल है, जिसमें पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड AMT का ऑप्शन भी मिलता है। आप पंच के ज्यादा पावरफुल 120hp पावर वाले 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सनरूफ चाहते हैं, तो आपके पास एकमात्र ऑप्शन फुली लोडेड पंच अकंप्लिश्ड प्लस S ट्रिम है।

टाटा पंच सनरूफ वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमतें
ट्रिम1.2 P MT1.2 P AMT1.2 CNG MT1.2 CNG AMT1.2 Turbo P MT
Pure + SRs 7.34 lakhRs 7.89 lakhRs 8.34 lakh--
Adventure SRs 7.94 lakh-Rs 8.94 lakhRs 9.49 lakh-
Accomplished+ SRs 8.99 lakhRs 9.54 lakh--Rs 9.79 lakh

3. Tata Altroz
सनरूफ वैरिएंट की कीमत: ₹7.36 लाख से शुरू

टाटा अल्ट्रोज ​​में प्योर S ट्रिम से सनरूफ मिलना शुरू हो जाता है, जो पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.34 लाख रुपए है। पेट्रोल वैरिएंट में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर इंजन है जो 88hp और 115Nm की पावर देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT या 6-स्पीड DCT के साथ आता है। वहीं, 74hp पावर वाली अल्ट्रोज प्योर S CNG में सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स ही उपलब्ध है। खास बात यह है कि क्रिएटिव S ट्रिम में मिलने वाले 90hp पावर वाला डीजल इंजन ऑप्शन की वजह से ये ​​भारत की सबसे सस्ती डीजल कार बन जाती है, जिसमें सनरूफ मिलता है।

टाटा अल्ट्रोज सनरूफ वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमतें
ट्रिम1.2 P MT1.2 P AMT1.2 P DCT1.2 CNG MT1.5 D MT
Pure SRs 7.36 lakhRs 7.91 lakh-Rs 8.37 lakh-
Creative SRs 8.28 lakhRs 8.83 lakhRs 9.42 lakhRs 9.15 lakhRs 9.32 lakh
Accomplished SRs 9.14 lakh----
Accomplished+ S-----

4. Kia Sonet
सनरूफ वैरिएंट की कीमत: ₹7.70 लाख से शुरू

किआ सोनेट, नई हुंडई वेन्यू से पहले आई थी, लेकिन इसमें वही इंजन ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, सनरूफ वाले वैरिएंट की शुरुआती कीमत भी काफी कम है। सोनेट के HTE(O) ट्रिम से इक्विपमेंट लिस्ट में सिंगल-पेन सनरूफ भी शामिल हो जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.70 लाख रुपए है। HTE(O) ट्रिम में 120hp पावर वाला वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन उपलब्ध है। आप इसे 1.2-लीटर पेट्रोल MT वैरिएंट में या 116hp पावर वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ ले सकते हैं, जिसमें मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

किआ सोनेट सनरूफ वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमतें
ट्रिम1.2 P MT1.0 Turbo P iMT1.0 Turbo P DCT1.5 D MT1.5 D AT
HTE(O)Rs 7.70 lakh--Rs 8.98 lakhRs 9.77 lakh
HTKRs 8.41 lakhRs 8.79 lakh---
HTK(O)Rs 8.74 lakhRs 9.10 lakhRs 9.89 lakhRs 9.94 lakh-
HTK+9.10 lakh9.47 lakh---
HTK+(O)9.59 lakh----

5. Hyundai Exter
सनरूफ वैरिएंट की कीमत: ₹7.95 लाख से शुरू

हुंडई एक्स्टर का नया फेसलिफ्ट मॉडल आ चुका है, जिसमें इस सब-कॉम्पैक्ट SUV के वैरिएंट लाइन-अप और वैरिएंट में कई चेंजेस भी किए गए हैं। अपडेटेड एक्सटर के ज्यादा महंगे ट्रिम्स में अब सिंगल-पेन सनरूफ दिया जा रहा है, जिससे पुराने मॉडल की तुलना में थोड़ी नीचे आ गई है। खास तौर पर, सनरूफ एक्सटर के मिड-स्पेक HX4+ ट्रिम से उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.95 लाख रुपए है। एक्सटर में 1.2-लीटर का इंजन मिलता है, जो पेट्रोल के लिए 83hp पावर और CNG के लिए 69hp पावर जनरेट करता है। दोनों ही वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है, जबकि पेट्रोल वैरिएंट में 5-स्पीड AMT का ऑप्शन भी मिलता है।

हुंडई एक्सटर सनरूफ वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमतें
ट्रिम1.2 P MT1.2 P AMT1.2 CNG MT
HX4+-Rs 8.06 lakh-
HX6Rs 7.95 lakhRs 8.55 lakhRs 8.94 lakh
HX8Rs 8.36 lakhRs 9.08 lakhRs 9.41 lakh
HX10-Rs 9.42 lakh-

डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी या उसके किसी मॉडल का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।