हुंडई लाने जा रही ये शानदार इलेक्ट्रिक SUV, नेक्सन EV से होगी टक्कर; जानिए कब होगी लॉन्च
हुंडई भारतीय मार्केट में एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट अपडेट यह है कि हुंडई अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV को जनवरी, 2027 में पेश कर सकती है।

नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, हुंडई भारतीय मार्केट में एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट अपडेट यह है कि हुंडई अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV को जनवरी, 2027 में पेश कर सकती है। बता दें कि पहले इसे मार्च, 2027 तक लाने की योजना थी, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग पहले होने की उम्मीद है। भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन EV, महिंद्रा XUV 3XO EV और किआ सिरोस EV जैसी गाड़ियों से होगा। आइए जानते हैं अपकमिंग ईवी के संभावित डिटेल्स के बारे में विस्तार से।
क्या है कंपनी की प्लानिंग?
हुंडई की इस नई इलेक्ट्रिक SUV का कोडनेम HE1i है। इसे कंपनी के E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल विदेशों में बिकने वाली हुंडई इंस्टर EV में भी होता है। इस नई SUV का प्रोडक्शन तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर स्थित हुंडई प्लांट में किया जाएगा। कंपनी ने इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार करने की योजना बनाई है। हालांकि, अभी तक इसकी पूरी डिजाइन और तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Inster
₹ 12 लाख से शुरू
Hyundai Ioniq 9
₹ 1.2 - 1.3 करोड़
Hyundai Venue EV
₹ 12 लाख से शुरू
Hyundai Staria Electric
₹ 50 - 60 लाख
Hyundai Ioniq 5
₹ 55.7 लाख
Hyundai IONIQ 6
₹ 65 लाख से शुरू
दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे
हुंडई की नई इलेक्ट्रिक SUV को स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज, दो वर्जन में पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इनकी बैटरी कैपिसिटी और ड्राइविंग रेंज का खुलासा नहीं किया है। जानकारी के लिए बता दें कि विदेशों में बिकने वाली हुंडई इंस्टर EV में 42kWh और 49kWh के बैटरी पैक मिलते हैं। इनकी दावा की गई WLTP रेंज क्रमशः 300 किलोमीटर और 355 किलोमीटर तक है। हालांकि, अभी भारत आने वाली नई SUV की बैटरी और पावरट्रेन के बारे में डिटेल्स सामने नहीं आई है।
बैटरी और फीचर्स में क्या खास होगा?
शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक SUV में स्वोल्ट की सप्लाई की गई बैटरी सेल इस्तेमाल किए जाएंगे। न्यूज वेबसाइट ऑटोकार इंडिया के अनुसार, आगे चलकर हुंडई, एक्साइड के साथ मिलकर भारत में तैयार होने वाले बैटरी सेल का इस्तेमाल शुरू कर सकती है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने लेवल-2 ADAS और नेक्स्ट-जेनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम देने की बात कही है। हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल के सभी फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
इन कारों से होगा मुकाबला
नई हुंडई इलेक्ट्रिक SUV में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे, यह लॉन्च के करीब साफ होगा। विदेशों में बिकने वाली हुंडई इंस्टर EV में ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन के लिए दो 10.25-इंच की स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग की सुविधा भी है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला टाटा नेक्सन EV, महिंद्रा XUV 3XO EV और किआ साइरोस EV से होगा।

