Hyundai ला रही दो धाकड़ मिडसाइज SUV, लिस्ट में नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा भी, लॉन्च जल्द
अगर आप हुंडई की नई एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं, तो खुश हो जाइए। कंपनी अगले साल तक अपनी दो बेहतरीन मिडसाइज एसयूवी लाने वाली है। इन अपकमिंग एसयूवी में नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा के साथ एक और मिडसाइज एसयूवी शामिल है।

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी हलचल है। कंपनियां एक के बाद एक अपनी नई कारें लॉन्च कर रही हैं। वहीं, अगर आप हुंडई की नई एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं, तो खुश हो जाइए। कंपनी साल 2027 तक अपनी दो बेहतरीन मिडसाइज एसयूवी लाने वाली है। इन अपकमिंग एसयूवी में नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा के साथ एक और मिडसाइज एसयूवी शामिल है, जिसका कोडनेम Bc4i है। इन एसयूवी में आपको कई सारे मॉडर्न फीचर के साथ नया स्टाइलिश लुक भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इन अपकमिंग मिडसाइज एसयूवी में कंपनी क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।
Next Generation Creta
हुंडई पहले से ही अपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा पर काम कर रही है। इसे 2026 के आखिर में या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। नई क्रेटा थर्ड-जेनरेशन K3 प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। नया प्लेटफॉर्म एसयूवी की सेफ्टी को बेहतर करने का काम करेगा। K3 पर बेस्ड सेल्टोस ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार परफॉर्म किया और अडल्ट पैसेंजर सेफ्टी में 32 में से 31.70 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 पॉइंट हासिल किए। नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा दिखने में काफी फ्यूचरिस्टिक और टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Bayon
₹ 8 - 14 लाख
Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख
Hyundai New Generation Creta
₹ 11 - 21.5 लाख
Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख
Hyundai i20
₹ 5.99 - 10.57 लाख
Hyundai Nexo
₹ 65 लाख से शुरू
शुरुआत में कंपनी तीन इंजन ऑप्शन- 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल में ऑफर कर सकती है। नई क्रेटा में आपको 1.5 लीटर पेट्रोल पर बेस्ड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी मिल सकता है। स्पाई शॉट्स से यह भी कन्फर्म हुआ है कि कि 2027 हुंडई क्रेटा भारत में ब्रांड के Pleos कनेक्ट सिस्टम के साथ आएगी।
Bayon-Based Crossover SUV
हुंडई भारत में सेकेंड जेनरेशन की बेयॉन क्रॉसओवर को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम BC4i है। यह इस साल के आखिर में मार्केट में एंट्री कर सकती है। फर्स्ट जेनरेशन बेयॉन का डिजाइन क्रॉसओवर जैसा हुआ करता था, लेकिन नया मॉडल एसयूवी जैसा दिखेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी ऊंचाई अधिक होगी और इसका स्टांस भी काफी अपराइट होगा।
इसके अलावा इसमें आपको स्प्लिट हेडलैंप, हुंडई की बड़ी एसयूवी से इंस्पायर्ड बोल्ड ग्रिल डिजाइन, मोटी वील आर्च क्लैडिंग, शार्क-फिन एंटीना, रूफ रेल, स्लीक कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप और फ्यूचरिस्टिक अलॉय वील देखने को मिलेंगे। नई बेयॉन में 1.2 लीटर का नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो हाइब्रिड मॉडल के लिए भी तैयार होगा। इस इंजन का ऑफिशियल डेब्यू अभी बाकी है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


