बस थोड़ा इंतजार! 2026 में दनादन लॉन्च होंगी हुंडई की ये 5 धांसू कार, इनमें 700 km रेंज वाली EV भी होगी
भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अब हुंडई इंडिया साल 2026 में एक बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी ने 45,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश के साथ अपनी 'प्रोडक्ट पुश' स्ट्रैटजी तैयार की है।

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अब हुंडई मोटर इंडिया साल 2026 में एक बड़ा दांव खेलने जा रही है। बता दें कि कंपनी ने 45,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश के साथ अपनी 'प्रोडक्ट पुश' स्ट्रैटजी तैयार की है। इस योजना के तहत हुंडई न केवल अपने मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी, बल्कि बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड ऑप्शन भी पेश करेगी। इस साल ग्राहकों को नई पीढ़ी की क्रेटा से लेकर भविष्य की इलेक्ट्रिक एसयूवी 'इंस्टर' तक कई बड़े लॉन्च देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कंपनी की मोस्ट-अवेटेड ऐसी ही 5 अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।






नेक्स्ट जेनरेशन हुंडई क्रेटा
हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी 'क्रेटा' साल 2026 के अंत तक अपने नए अवतार में दस्तक देगी। यह नई K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। डिजाइन के मामले में इसमें बड़े बदलाव दिखेंगे। इसमें नई ग्रिल और मॉडर्न अलॉय व्हील्स शामिल होंगे। इंटीरियर में अब 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन और हुंडई का नया 'फोर-डॉट्स' स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में होगा जहां मौजूदा पेट्रोल-डीजल के साथ अब 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा जो बेहतरीन माइलेज देगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Ioniq 5
₹ 46.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सेकंड-जेनरेशन हुंडई बेयोन
हुंडई भारत में अपनी ग्लोबल एसयूवी 'बेयोन' की दूसरी पीढ़ी को उतारने की तैयारी कर रही है। नई बेयोन पहले के मुकाबले अधिक रग्ड और मस्कुलर लुक के साथ आएगी। इसमें कंपनी का नया 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो हाइब्रिड तकनीक को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, परफॉर्मेंस के दीवानों के लिए इसमें 1.0L टर्बो इंजन का ऑप्शन भी होगा। इसमें प्रीमियम फीचर्स और एडवांस्ड कनेक्टिविटी की भरमार होगी।
हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट
साल 2023 में लॉन्च हुई हुंडई की माइक्रो-एसयूवी 'एक्सटर' को 2026 में अपना पहला फेसलिफ्ट मिलेगा। इसमें कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स जोड़े जाएंगे। सबसे खास अपडेट इसका Android Automotive OS पर आधारित इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जिसमें 12.9-इंच की मुख्य स्क्रीन मिलेगी। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह पहले की तरह ही 1.2L पेट्रोल और CNG ऑप्शन के साथ बेची जाएगी।
इंस्टर-बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में हुंडई अपनी नई मास-मार्केट ईवी लॉन्च करेगी। यह ग्लोबल मॉडल 'इंस्टर' पर बेस्ड होगी। यह कार E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर बनी होगी और इसमें दो बैटरी पैक (42 kWh और 49 kWh) के विकल्प मिलेंगे। यह एक बार चार्ज करने पर 300 से 355 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच ईवी और सिट्रोएन eC3 से होगा।
हुंडई आयोनिक 5 फेसलिफ्ट
हुंडई की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार 'IONIQ 5' को भी 2026 में बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। नए मॉडल में मौजूदा बैटरी को बदलकर 84 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा, जो WLTP साइकिल के अनुसार लगभग 700 किमी की रेंज दे सकता है। इसके बाहरी डिजाइन को थोड़ा और फ्यूचरिस्टिक बनाया जाएगा और केबिन के भीतर भी कई नई तकनीकों को शामिल किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


