कभी खरीदने लगती थी लाइन! अब इस कार से बुरी तरह रूठ गए ग्राहक; फरवरी में सिर्फ 694 लोगों ने खरीदा
हुंडई वरना (Hyundai Verna) ने बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में सिर्फ 694 यूनिट कार की बिक्री की। बता दें कि इस दौरान सालाना आधार पर हुंडई वरना की बिक्री में 43 पर्सेंट की गिरावट देखी गई।

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो हुंडई क्रेटा को करीब 18,000 लोगों ने खरीदा। वहीं, हुंडई वेन्यू को भी 10,000 से ज्यादा ग्राहक मिले। इसके अलावा, कंपनी के दूसरे मॉडलों को भी ठीक-ठाक ग्राहकों ने खरीदा। हालांकि, इसी दौरान कंपनी की सबसे पॉपुलर सेडान हुंडई वरना (Hyundai Verna) को निराशा हाथ लगी। हुंडई वरना ने बीते महीने सिर्फ 694 यूनिट कार की बिक्री की।






43% घट गई बिक्री
बता दें कि इस दौरान सालाना आधार पर हुंडई वरना की बिक्री में 43 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,207 यूनिट था। बता दें कि हाल में ही कंपनी में हुंडई वरना के अपडेटेड 2026 मॉडल को बड़े बदलावों के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं हुंडई वरना के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda City
₹ 11.95 - 16.07 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इंटीरियर और भी प्रीमियम
कार के केबिन में डी-कट स्टीयरिंग व्हील और लेदर सीटों के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट की सुविधा दी गई है। ड्राइवर की सीट 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और मेमोरी फंक्शन के साथ आती है। जबकि पैसेंजर सीट को 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किया जा सकता है। डैशबोर्ड पर 10.25-इंच का इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर सबका ध्यान खींचता है। साथ ही, बोस (Bose) का 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड सीटें इस कार के सफर को और भी लग्जरी बना देती हैं।
दमदार है कार का पावरट्रेन
इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में हुंडई ने कोई समझौता नहीं किया है। नई वरना दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इनमें पहला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। इसका टर्बो इंजन 160bhp की पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, IVT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
शानदार सेफ्टी फीचर्स से है लैस
सेफ्टी के लिए हुंडई वरना में 'स्मार्टसेंस लेवल 2 ADAS' भी दिया गया है। इनमें 20 से ज्यादा एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स मिलते हैं। कार में अब कुल 7-एयरबैग्स, इनबिल्ट डैशकैम, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे 75 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर, 2026 हुंडई वरना उन लोगों के लिए एक कम्पलीट पैकेज है जो एक सेफ, हाई-टेक और बेहद तेज रफ्तार वाली सेडान की तलाश में हैं। कार के टॉप मॉडल की कीमत एक्स-शोरूम 18.25 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


